deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली चुनाव 2025 : भाजपा का मजबूत गढ़ है रोहिणी विधानसभा सीट, 2013 को छोड़ यहां हर बार भाजपा ने मारी बाजी

देशबन्धु by देशबन्धु
January 11, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में राज्य में अपने-अपने समीकरण साधने में लगी हुई हैं। विधानसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम दिल्ली में डायवर्सिटी की वजह से हर चुनाव में मामला कांटे का हो जाता है। दिल्ली का रोहिणी इलाका उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में परिसीमन के बाद इसे एक स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व मिला। इससे पहले यह विधानसभा क्षेत्र कई अन्य विधानसभाओं का हिस्सा था।

READ ALSO

नई रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में होगा सुधार : पीएम मोदी

‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया : कृष्णपाल गुर्जर

यह विधानसभा क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली में आता है। यह 1980 के दशक में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा सभी आय वर्गों के लिए एक समृद्ध और सुव्यवस्थित आवासीय विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया था। डीडीए के प्रयासों से इस विधानसभा क्षेत्र में तेजी से शहरीकरण हुआ और यह आज दिल्ली के सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है।

ADVERTISEMENT

रोहिणी, दिल्ली नगर निगम के 12 जोनों में से एक है और इस विधानसभा क्षेत्रफल लगभग 3,015 हेक्टेयर है। यहां की आबादी लगभग 8,60,000 है, जो लगातार बढ़ रही है। यहां पर बाजार, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की पर्याप्त संख्या है, जो इसे एक आदर्श शहरी विधानसभा क्षेत्र बनाते हैं। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो सेवा की उपलब्धता ने यहां के निवासियों के जीवन को और भी आसान बना दिया है, जिससे वे दिल्ली के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ने में सक्षम हैं।

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी की मजबूत पकड़ देखने को मिली है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की, उन्हें 62,174 वोट मिले थे। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला को 49,526 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुमेश गुप्ता को केवल 1,963 वोट मिले थे। इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता को 59,867 वोट मिले थे और वे विजयी हुए थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सी.एल. गुप्ता को 54,500 वोट मिले थे और कांग्रेस के सुखबीर शर्मा को 3,399 वोट मिले थे। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का प्रभाव लगातार मजबूत रहा है और पार्टी ने दोनों चुनावों में एक मजबूत जीत हासिल की है। 2013 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल का उदय हो रहा था। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी के राजेश गर्ग ने भाजपा के जय भगवान अग्रवाल को 1872 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की थी। राजेश गर्ग को 47890 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जय भगवान अग्रवाल को 46018 वोट मिले थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

नई रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में होगा सुधार : पीएम मोदी

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

‘मेक इन इंडिया’ प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया : कृष्णपाल गुर्जर

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

ओडिशा : जाजपुर में डायरिया के प्रकोप पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोकथाम के प्रयास तेज

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कीझाड़ी उत्खनन मामले में तमिलनाडु सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया : कैलाश विजयवर्गीय

June 12, 2025
The truck is stuck inside the railway bridge for two days
जबलपुर

रेलवे ब्रिज के अंदर दो दिन से फंसा है ट्रक

June 11, 2025
Next Post

कर्नाटक : शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए बेताब : भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083917
Total views : 5889745
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In