deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

देशबन्धु by देशबन्धु
February 20, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार के लिए यमुना नदी को स्वच्छ बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। गुरुवार को शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के पहले दिन ही रेखा गुप्ता और उनके सभी कैबिनेट सहयोगी दिल्ली में यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पर पहुंचे और यमुना आरती की।

READ ALSO

पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारना बड़ी उपलब्धि : विधायक संजय उपाध्याय

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मस्जिदों पर हमले का आरोप बेबुनियाद: इकबाल कादिर

शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद यमुना आरती का कार्यक्रम इस बात को दिखाता है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में यमुना की गंदगी के मुद्दे का कितना योगदान रहा और अब सरकार उसकी सफाई को लेकर किस कदर प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENT

यमुना आरती के उपरांत दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज कुमार सिंह शामिल हुए जिन्होंने आज रेखा गुप्ता के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी यहां यमुना घाट पर मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच यमुना आरती की गई। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। यहां भाजपा के कई बड़े नेता और दिल्ली के कई लोकसभा सांसद भी मौजूद रहे।

दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना साफ नहीं हो सकी। यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।

ADVERTISEMENT

चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करते हुए उनकी सरकार दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर काम करेगी। जनता की पाई-पाई का हिसाब होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले तीन साल में यमुना को साफ करने की रणनीति बनाई गई है।

ADVERTISEMENT

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद हटाने का काम भी शुरू हो गया है। सरकार गठन से महज कुछ दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात भी की थी। इसके बाद दिल्ली में कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद एवं खरपतवार हटाने का काम शुरू किया गया है।

–आईएएनएस

जीसीबी/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारना बड़ी उपलब्धि : विधायक संजय उपाध्याय

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मस्जिदों पर हमले का आरोप बेबुनियाद: इकबाल कादिर

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्‍तान नहीं आतंक के खिलाफ है भारत की लड़ाई : भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, भरोसा करने लायक नहीं: मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

रोहित जैसे बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना बेहद दुखद : कोच दिनेश लाड

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

वार्ता और विश्वासघात साथ नहीं, पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: जीवेश मिश्रा

May 13, 2025
Next Post

झारखंड सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' को बंद कराने की साजिश कर रही है : भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

शी जिनपिंग ने शाहबाज़ शरीफ़ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

March 3, 2024
जू/डेनिलिना की जोड़ी टेनिस डब्ल्यूटीए बर्लिन ओपन युगल क्वार्टर फाइनल में बाहर

जू/डेनिलिना की जोड़ी टेनिस डब्ल्यूटीए बर्लिन ओपन युगल क्वार्टर फाइनल में बाहर

June 23, 2023

मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल में 46 करोड़ से अधिक ग्राहक आए

October 19, 2023
अब ए राजा के बयान पर विवाद, भाजपा का आरोप- हिंदुओं को अपमानित करना विपक्षी गठबंधन का असली चरित्र

अब ए राजा के बयान पर विवाद, भाजपा का आरोप- हिंदुओं को अपमानित करना विपक्षी गठबंधन का असली चरित्र

September 7, 2023
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081066
Total views : 5872158
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In