deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कालकाजी सीट पर 30 साल से जीत की तलाश में भाजपा, आतिशी-रमेश और अलका में कौन मारेगा बाजी

देशबन्धु by देशबन्धु
January 9, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की हॉट सीट बन चुकी कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा बीते 3 दशक से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इस बार भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। रमेश पूर्व में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे हैं।

READ ALSO

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को जमानत न दी जाए : मुंबई पुलिस

धनंजय मुंडे पर बोले अजित पवार, अगर जांच में निर्दोष पाए गए तो उनको दोबारा मिलेगा मौका

रमेश को टिकट मिलने के बाद उन्होंने आईएएनएस के साथ अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, “मुझे मां कालका ने यहां पर बुलाया है, 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कालकाजी विधानसभा को नर्क बना दिया। जनता इस बार यहां से भाजपा को जीत दिलाएगी और इस सीट पर कमल खिलेगा।”

ADVERTISEMENT

हालांकि, वह अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा से सांसद प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। रमेश ने कहा, “प्रियंका गांधी के गाल की तरह यहां की सड़कें बना देंगे।”

जब कांग्रेस-आप और खुद की पार्टी ने उनके बयान से असहमति जताई तो उन्होंने बयान के लिए खेद भी जताया।

बहरहाल, इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENT

इस सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। आतिशी यहां से 2020 में चुनाव जीती थीं।

इस सीट पर 15 साल तक अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है। बीते तीन चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस बार यहां से अलका लांबा को टिकट दिया है।

तीनों पार्टी के उम्मीदवार मजबूत माने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

इतिहास की बात करें तो साल 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। भाजपा की पूर्णिमा सेठी जीती थीं। इसके बाद भाजपा इस सीट पर कभी कमल नहीं खिला पाई है।

1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया था।

2013 में यह सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में गई।

2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।

2020 में आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार लगातार इस सीट पर जीत हासिल की।

कालकाजी विधानसभा में टूटी, सड़कें, गंदा पानी, सीवर और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या जटिल हो जाती है। इसके अलावा आवारा पशुओं की वजह से भी यहां पर लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है।

ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। फुटपाथों पर अतिक्रमण हो रखा है। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है।

इस विधानसभा में सिख समुदाय, ओबीसी, वैश्य, गुर्जर, एससी, मुस्लिम बिरादरी के वोटर्स अच्छे खासे हैं। करीब 27 फीसदी सिख हैं। ब्राह्मण 9 प्रतिशत तो मुस्लिम 7 फीसदी हैं।

विधानसभा में पॉश इलाका न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव विहार, महारानी बाग, गोविंदपुरी जैसे इलाके आते हैं। करीब 1.70 लाख मतदाता हैं। इसमें पुरुष वोटर्स करीब 95 हजार और महिला मतदाताओं की संख्या 80 हजार हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को जमानत न दी जाए : मुंबई पुलिस

July 26, 2025
ताज़ा समाचार

धनंजय मुंडे पर बोले अजित पवार, अगर जांच में निर्दोष पाए गए तो उनको दोबारा मिलेगा मौका

July 26, 2025
ताज़ा समाचार

भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता पूरी की

July 26, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी के मालदीव दौरे से प्रवासी भारतीय उत्साहित, साझा किए अनुभव

July 26, 2025
ताज़ा समाचार

एमएससीबी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दायर की पूरक अभियोजन शिकायत

July 26, 2025
ताज़ा समाचार

बाल वाटिका को बच्चों के बौद्धिक विकास और मनोरंजन के उद्देश्य से अपग्रेड किया गया: प्रतिभा जैन

July 26, 2025
Next Post
नागालैंड में एचआईवी/एड्स की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक : रिपोर्ट

नागालैंड में एचआईवी/एड्स की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक : रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

000001
Total views : 5545060
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In