deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दीपोत्सव-2025 में होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ग्रीन आतिशबाजी शो

देशबन्धु by देशबन्धु
September 13, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की तैयारियों में जुटा है। इस बार 19 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो आयोजित किया जाएगा। राम की पैड़ी पर होने वाला यह दीपोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप लेगा। 14 वर्षों के वनवास के उपरांत प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में सरयू नदी का आकाश आतिशबाजी से आलोकित होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

READ ALSO

डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के बृजभूषण सिंह, बोले- वे मानसिक तौर पर ठीक नहीं

दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान 17 सितंबर से शुरू होंगी 75 बड़ी योजनाएं: सीएम रेखा गुप्ता

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘विभाग ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की दिव्य अनुभूति कराने के लिए पूरे शहर को भव्य रूप से सजाने-संवारने की योजना बनाई है। इस वर्ष दीपोत्सव में सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक मिट्टी के दीप प्रज्वलित होंगे और नदी तट को विशेष सजावट से संवारकर आकर्षक बनाया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पूरा शहर झिलमिलाती रोशनियों से आलोकित होगा। इसी श्रृंखला में कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल आतिशबाजी शो मुख्य आकर्षण होगा।

ADVERTISEMENT

ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो में संगीत और आधुनिक तकनीकों का अद्भुत मिश्रण होगा। इस शो को पूरी तरह संगीत की धुन पर तैयार किया जाएगा, जो अयोध्या के दीपोत्सव को नया आयाम देगा। दीपोत्सव-2025 की शाम सरयू नदी के तट पर आतिशबाजी और संगीत का भव्य संगम आगंतुकों को देखने को मिलेगा। आतिशबाजी की औसत ऊंचाई कम से कम 200 मीटर होगी। पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। यह आतिशबाजी सरयू नदी की शांत लहरों पर चमकदार परछाइयों के साथ अद्भुत दृश्य उत्पन्न करेगी। यह शो 10 मिनट का होगा, जिसे पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड तकनीक से संचालित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

शो का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों जैसे- रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) के रेबेलियन आतिशबाजी शो, फ्रांस के बैस्टिल डे और ब्रिटेन की गाई फॉक्स नाइट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। आतिशबाजी में ऊंचाई और विविधता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अयोध्या के आसमान में निरंतर रंग-बिरंगे नजारे दिखाई दें। जयवीर सिंह ने बताया कि ‘अयोध्या में दीपोत्सव-2025 का भव्य-दिव्य आयोजन होने जा रहा है। राम की पैड़ी पर एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।

19 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के अद्भुत रंग अयोध्या नगरी को प्रकाशमान करेंगे। दीपोत्सव भव्यता, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया जाएगा, जो अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यादगार बनेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि ‘दीपोत्सव-2025 हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का अद्वितीय प्रदर्शन है। रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाला यह उत्सव, पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की आतिशबाजी इसका विशेष आकर्षण बनेगी। यह वैश्विक स्तर पर पर्यटन और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।’

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

विकेटी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के बृजभूषण सिंह, बोले- वे मानसिक तौर पर ठीक नहीं
ताज़ा समाचार

डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के बृजभूषण सिंह, बोले- वे मानसिक तौर पर ठीक नहीं

September 13, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान 17 सितंबर से शुरू होंगी 75 बड़ी योजनाएं: सीएम रेखा गुप्ता

September 13, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली: अमित शाह 16 सितंबर को एएनटीएफ प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

September 13, 2025
ताज़ा समाचार

पृथ्वी शॉ ने भरा 100 रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने दिया था आदेश

September 13, 2025
ताज़ा समाचार

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

September 13, 2025
ताज़ा समाचार

जनशक्ति जनता दल को मिला ‘ब्लैकबोर्ड’, तेज प्रताप बोले- लड़ेंगे बिहार चुनाव

September 13, 2025
Next Post
बिहार अधिकार यात्रा से लाएंगे बदलाव, भाजपा के पास विजन नहीं : तेजस्वी यादव

बिहार अधिकार यात्रा से लाएंगे बदलाव, भाजपा के पास विजन नहीं : तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099732
Total views : 5976740
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In