deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली में लेंगी भाग

देशबन्धु by देशबन्धु
February 14, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

रांची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके करीब 25 मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा, जहां राष्ट्रपति शुक्रवार को रात्रि विश्राम करेंगी।

READ ALSO

श्री नारायण गुरु जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को याद किया

दलीप ट्रॉफी: फाइनल में सेंट्रल जोन, इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत

वह झारखंड के राज्यपाल के रूप में छह साल तक इसी राजभवन में रहीं हैं। उनका यहां कई गणमान्य लोगों और राजभवन के कर्मियों से औपचारिक मुलाकात का कार्यक्रम है।

ADVERTISEMENT

15 फरवरी को राष्ट्रपति रांची के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्लैटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। वह संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबीशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी। समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति के रांची आगमन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जोहार! माननीय राष्ट्रपति महोदया, झारखंड की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

राज्यपाल ने राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने के बाद एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”राजभवन में आपका हार्दिक स्वागत है। आपके आगमन से समस्त राजभवन परिवार में हर्ष का वातावरण है।”

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति भवन के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी रांची पहुंचने के बाद उनके औपचारिक स्वागत की तस्वीर साझा की गई।

झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रपति की अगवानी करने वाली मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर स्वागत है। सहृदय जोहार।”

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी राष्ट्रपति के झारखंड आगमन पर उनका अभिनंदन किया। पार्टी के महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड को हमेशा संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हुआ है। राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने झारखंड के आदिवासियों का संरक्षण करने वाले सीएनटी एक्ट में संशोधन को अस्वीकार किया था। इसके लिए पूरा राज्य उनका हमेशा आभारी है।”

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति के रांची प्रवास को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 5 आईपीएस, 20 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और 250 सब इंस्पेक्टर सहित पूरे शहर में 3,500 से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

श्री नारायण गुरु जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को याद किया

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

दलीप ट्रॉफी: फाइनल में सेंट्रल जोन, इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें, जीएसटी पर सही जानकारी के लिए केवल सरकारी नोटिफिकेशन का सहारा लें : सीबीआईसी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो जा सकते हैं अमेरिका, जॉर्जिया में आव्रजन विभाग की कार्रवाई वजह

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पटना : पुरानी पेंशन समेत तीन मांगों को लेकर नर्सों ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार से शिकायत

September 7, 2025
रांची में गर्ल्स हॉस्टल से चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 युवतियों सहित 11 लोग हिरासत में
ताज़ा समाचार

रांची में गर्ल्स हॉस्टल से चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 युवतियों सहित 11 लोग हिरासत में

September 7, 2025
Next Post
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो ने की विशेष व्यवस्था

बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो ने की विशेष व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097025
Total views : 5965584
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In