पटना, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार पर्यटन नीति 2023 को मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। इस नीति के तहत पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत संरचनागत, समग्र समावेशी विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान परिस्थिति में पर्यटन प्रक्षेत्र का विकास आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि विश्व के श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड जैसे कई देश तथा जम्मू कश्मीर, गोवा, सिक्किम, राजस्थान जैसे कई राज्यों की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन प्रक्षेत्र है। हमारी नई नीति से पर्यटन स्थलों के आसपास रोजगार का सृजन होगा और आधारभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग का अनुमान है कि नई नीति 10,000 करोड़ रुपये का निवेश लाएगी। नई पर्यटन नीति 2023 का मुख्य उद्देश्य विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना का निर्माण, पर्यटकीय उत्पादों एवं अवसंरचनाओं का निर्माण, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभाशाली कार्यबल का विकास तथा पर्यटक सुरक्षा एवं उत्कृष्ट सुविधा के लिए उच्चतम मानक पर जोर देना है।
इसके अलावा पर्यटन केन्द्रित सर्वोत्तम श्रेणी की प्रौद्योगिकी को भी लागू किया जाएगा। इस नीति के आने के बाद पर्यटन प्रक्षेत्र में आशातीत वृद्धि होगी, जिससे राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी साथ ही रोजगार एवं व्यापार की संभावनाएं भी सृजित होगी। इस पर्यटन नीति के अन्तर्गत पर्यटन प्रक्षेत्र से जुड़े लाभुकों एवं निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा।
–आईएएनएस
एमएनपी/एबीएम