deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

नवरात्रि के पहले दिन त्रिपुरा में 524 साल पुराने शक्तिपीठ में शीश झुकाएंगे पीएम मोदी, विकास के बाद बदला स्वरूप

देशबन्धु by देशबन्धु
September 21, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

अगरतला, 21 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 524 साल पुराने शक्तिपीठ माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर का पुनर्विकास हो गया है। सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माताबाड़ी में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।

READ ALSO

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस नेता अजय महाजन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

दिल्ली : 15 साल के नाबालिग ने ली मासूम की जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

यह मंदिर हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले 51 शक्तिपीठों में से एक है।

ADVERTISEMENT

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर अरुणाचल प्रदेश से अगरतला पहुंचेंगे और फिर 65 किलोमीटर दक्षिण में बने इस पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन करने के लिए उदयपुर के माताबाड़ी जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

ADVERTISEMENT

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद (तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 52 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का पुनर्विकास किया गया है।

त्रिपुरा सरकार ने भी इस परियोजना में 7 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर गोमती जिले के मुख्यालय उदयपुर में स्थित है। यह मंदिर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। महाराजा धन्य माणिक्य ने 1501 में इस मंदिर का निर्माण कराया था।

ADVERTISEMENT

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, कोलकाता के कालीघाट स्थित काली मंदिर और गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर के बाद पूर्वी भारत में तीसरा ऐसा मंदिर है। हर साल दीपावली का पर्व मनाने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं।

15 अक्टूबर, 1949 को महारानी कंचन प्रभा देवी और भारतीय गवर्नर जनरल के बीच एक विलय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद त्रिपुरा की पूर्ववर्ती रियासत भारत सरकार के नियंत्रण में आ गई।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुनर्विकसित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और उसके सुंदर परिवेश का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “प्रसाद परियोजना के तहत निर्मित माता के धाम के नए बुनियादी ढांचे का मनमोहक रात्रिकालीन अलौकिक दृश्य। माता की कृपा से धन्य यह मनमोहक परिसर, माता के प्रति वर्तमान सरकार की गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है। त्रिपुरा की समस्त जनता 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले भव्य उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।”

यह मंदिर भगवान शिव की अर्द्धांगिनी देवी पार्वती के अवतार देवी त्रिपुर सुंदरी को समर्पित है। मंदिर में चौकोर आकार का गर्भगृह है, जिसे ठेठ ग्रामीण बंगाल झोपड़ी के मॉडल में डिजाइन किया गया है। मंदिर के पीछे स्थित कल्याणसागर झील परिसर के पूरे वातावरण को शानदार बनाती है, जिसमें कछुए विचरण करते दिखते हैं।

गोमती जिले के बंदुआर में 97.70 करोड़ रुपए की लागत से 51 शक्तिपीठ पार्क का निर्माण किया जा रहा है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने 13 जुलाई को पार्क की आधारशिला रखी थी। यह निर्माणाधीन पार्क त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से चार किलोमीटर दूर स्थित है। पार्क में आगंतुकों के लिए फूड कोर्ट, दुकान, पेयजल सुविधा, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधा, अतिथि आवास, पौराणिक कथाओं को समर्पित संग्रहालय होगा।

–आईएएनएस

वीसी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस नेता अजय महाजन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

September 21, 2025
दिल्ली : 15 साल के नाबालिग ने ली मासूम की जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
राष्ट्रीय

दिल्ली : 15 साल के नाबालिग ने ली मासूम की जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

September 21, 2025
दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्ती दिखाए भाजपा सरकार: दुर्गेश पाठक
राष्ट्रीय

दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्ती दिखाए भाजपा सरकार: दुर्गेश पाठक

September 21, 2025
इंदौर: चूहों के कुतरने से नवजात शिशुओं की मौत का मामला, ‘जयस’ ने किया एमवाय अस्पताल का घेराव
राष्ट्रीय

इंदौर: चूहों के कुतरने से नवजात शिशुओं की मौत का मामला, ‘जयस’ ने किया एमवाय अस्पताल का घेराव

September 21, 2025
समृद्धि से सशक्तीकरण तक : मोटे अनाजों की प्राकृतिक खेती से संवर रही सुमन की जिंदगी
राष्ट्रीय

समृद्धि से सशक्तीकरण तक : मोटे अनाजों की प्राकृतिक खेती से संवर रही सुमन की जिंदगी

September 21, 2025
नवरात्रों में पलवल शहर के अंदर बंद रहेंगी मीट की दुकानें: मंत्री गौरव गौतम
राष्ट्रीय

नवरात्रों में पलवल शहर के अंदर बंद रहेंगी मीट की दुकानें: मंत्री गौरव गौतम

September 21, 2025
Next Post

गिरिडीह की घटना पर परिजनों का आरोप, निगम ने बच्चे की तलाश में बरती लापरवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

111468
Total views : 6001515
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In