deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

नारायण श्रीधर बेंद्रे : भारतीय चित्रकला के युगपुरुष, रंगों के जरिए दिलाई वैश्विक पहचान

देशबन्धु by देशबन्धु
August 21, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। नारायण श्रीधर बेंद्रे भारतीय चित्रकला के क्षेत्र में एक चमकता सितारा थे, जिन्होंने 20वीं सदी में अपनी अनूठी शैली के माध्यम से भारतीय चित्रकला को नए आयाम दिए। भारतीय चित्रकला की समृद्ध परंपरा को आधुनिकता के रंगों में ढालने वाले बेंद्रे ने लोक संस्कृति, प्रकृति और पाश्चात्य कला के समन्वय से एक विशिष्ट शैली विकसित की।

READ ALSO

एशिया कप : जब भारतीय गेंदबाज ने सिर्फ चार रन देकर झटके 5 विकेट

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी : अश्विनी वैष्णव

बड़ौदा समूह के प्रमुख सदस्य के रूप में उन्होंने भू-दृश्य चित्रकला और बिंदुवाद (पॉइंटिलिज्म) को नए आयाम दिए, जिससे वे भारतीय कला जगत में लोगों के लिए प्रेरणा का माध्यम बने। उनकी कृतियों ने भारतीय चित्रकला की पारंपरिक जड़ों को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ जोड़ने का काम किया।

ADVERTISEMENT

21 अगस्त 1910 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्में नारायण श्रीधर बेंद्रे एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने इंदौर के स्टेट आर्ट स्कूल में प्रारंभिक कला शिक्षा हासिल की और इसके बाद 1933 में मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट से चित्रकला में डिप्लोमा किया।

बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत यथार्थवादी और प्रभाववादी शैली में की, जिसमें इंदौर स्कूल की भूदृश्य चित्रकला का प्रभाव था। बाद में उनकी कला में बदलाव आया।

ADVERTISEMENT

1937-1939 तक उन्होंने कश्मीर के विजिटर्स ब्यूरो में काम किया और वहां घाटी के कई चित्र बनाए। 1947-50 के दौरान उन्होंने यूरोप, जपान, मध्य पूर्व और अमेरिका की यात्राएं कीं, जिससे उनकी कला पर आधुनिक पाश्चात्य शैलियों का प्रभाव पड़ा। इसके अलावा, 1948 में न्यूयॉर्क की विंडर मेयर गैलरी में उनकी प्रदर्शनी भी आयोजित हुई।

ADVERTISEMENT

1950 से 1966 तक उन्होंने बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय में अध्यापन किया और बाद में डीन बने। यहां उन्होंने घनवाद, प्रभाववाद और अमूर्तन जैसी शैलियों के साथ प्रयोग किए।

भारतीय चित्रकला में अहम योगदान देने के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। 1969 में उन्हें पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

बेंद्रे की चित्रकला में वास्तुशिल्प रूप, प्रकृति और लोक जीवन की आकृतियां प्रमुख थीं। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में सूरजमुखी और तोता और गिरगिट शामिल हैं। उन्होंने बिंदुवाद का खूब उपयोग किया, जिसके कारण उन्हें बिंदुवादी चित्रकार भी कहा जाता है। उन्होंने 1942 में ‘छोड़ो भारत’ चित्र भी बनाया, जिसे आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने ‘पटेल ट्रॉफी’ से सम्मानित किया।

उनकी कला पर चीनी, जापानी और यूरोपीय इंप्रेशनिस्ट चित्रकारों का प्रभाव था। उन्होंने शांति निकेतन में नंदलाल बोस जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया। भारतीय चित्रकला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले बेंद्रे ने 19 फरवरी 1992 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

–आईएएनएस

एफएम/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

एशिया कप : जब भारतीय गेंदबाज ने सिर्फ चार रन देकर झटके 5 विकेट

August 21, 2025
ताज़ा समाचार

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी : अश्विनी वैष्णव

August 21, 2025
ताज़ा समाचार

अखिलेश यादव लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कर रहे प्रयास: चौधरी भूपेंद्र सिंह

August 21, 2025
ताज़ा समाचार

यूएफएचएल के खिलाफ ईडी का एक्‍शन, सीबीआई कोर्ट में अभियोजन शिकायत दायर

August 21, 2025
ताज़ा समाचार

गुजरात : साबरकांठा में सखी मंडल की महिलाएं बना रहीं ईको फ्रेंडली गणपति

August 21, 2025
ताज़ा समाचार

संसद में हंगामे पर जगन्नाथ सरकार का हमला, टीएमसी को बताया ‘सबसे भ्रष्ट पार्टी’

August 21, 2025
Next Post

अखिलेश यादव लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कर रहे प्रयास: चौधरी भूपेंद्र सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

094733
Total views : 5949321
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In