पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार मंत्रिमंडल में शामिल महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। संभावना जताई जा रही है कि सन्नी हजारी समस्तीपुर से चुनाव भी लड़ सकते हैं।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी कार्य देगी, वह उसे करेंगे।
संभावना जताई जा रही है कि सन्नी कांग्रेस के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। हालंकि, कांग्रेस ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।
समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) ने मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी को प्रत्याशी बनाया है। शांभवी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
–आईएएनएस
एमएनपी/एबीएम