deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

नीरजा भनोट : 23 की उम्र में किया था दुनिया को हैरान, बचाई थी सैकड़ों जिंदगियां

देशबन्धु by देशबन्धु
September 6, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं । 1971 में रिलीज फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना द्वारा बोला गया ये डॉयलॉग हिंदी सिनेमा इतिहास का कालजयी डॉयलॉग माना जाता है। लेकिन, हमारे बीच के कुछ लोग अपनी जिंदगी इस डॉयलॉग की तरह जीते हैं और अपनी भौतिक उपस्थिति न होने के बावजूद अक्सर अपनी मौजूदगी का आभास कराते हैं। नीरजा भनोट ऐसा ही एक नाम है।

READ ALSO

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

नीरजा भनोट का जन्म 7 सितंबर 1963 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पत्रकार थे, जबकि मां कुशल गृहिणी थीं। नीरजा बचपन से ही बुद्धिमान और साहसिक प्रवृति की थीं। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से शिक्षा प्राप्त नीरजा मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखती थीं।

ADVERTISEMENT

महज 22 साल की उम्र में उन्होंने पैन एम एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम शुरू किया। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत जल्द ही वह सीनियर फ्लाइट सुपरवाइजर बन गईं। नीरजा को यात्रा करना पसंद था और दुनिया घूमना उनका सपना था। हर सपना पूरा नहीं होता, ऐसे ही नीरजा का भी दुनिया घूमने का सपना अधूरा रह गया।

5 सितंबर 1986 पैन एम की फ्लाइट 73, जो मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, उसमें नीरजा सवार हुईं। फ्लाइट कराची (पाकिस्तान) में उतरी। कराची एयरपोर्ट पर चार आतंकवादियों ने विमान को हाईजैक कर लिया। ये आतंकी अबू निदाल संगठन से जुड़े थे और उनका उद्देश्य इजरायली यात्रियों को बंधक बनाकर अमेरिकी विमान को निशाना बनाना था। विमान में 379 यात्री और 13 क्रू मेंबर थे।

ADVERTISEMENT

हथियारों से लैस हाईजैकर्स ने विमान पर कब्जा जमा लिया और पायलट को भारत वापस लौटने का आदेश दिया। लेकिन पायलट और को-पायलट ने अपनी जान बचाने के लिए विमान छोड़ दिया। इस वजह से क्रू मेंबरों पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आ गई। संकट की स्थिति में सीनियर क्रू मेंबर नीरजा ने साहस और सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने यात्रियों को शांत रखा और उनके पासपोर्ट इकट्ठे किए। उनका मुख्य लक्ष्य इजरायली यात्रियों को बचाना था, क्योंकि आतंकियों का निशाना वे ही थे।

नीरजा ने चालाकी से इजरायली यात्रियों के पासपोर्ट छिपा दिए या उन्हें गलत नामों से छिपाया। इससे आतंकी उन्हें पहचान नहीं सके। घंटों चले डरावने संघर्ष में, जब ईंधन खत्म होने लगा और आतंकियों ने यात्रियों को गोली मारनी शुरू कर दी, नीरजा ने आपातकालीन निकास गेट खोल दिया और यात्रियों को ‘स्लाइड’ से बाहर निकालने में मदद की। खुद विमान में रहते हुए उन्होंने प्रत्येक यात्री को बचाने का प्रयास किया।

तीन बच्चों को बचाने का प्रयास कर रहीं नीरजा को एक आतंकी ने पीठ में गोली मार दी। मात्र 23 साल की इस लड़की ने अपना बलिदान देकर 359 यात्रियों की जान बचाई। हाईजैकिंग में 20 लोग मारे गए थे।

भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, जो नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च शांति पुरस्कार है। अमेरिका ने उन्हें जस्टिस फॉर ऑल इंटरनेशनल अवॉर्ड, पाकिस्तान ने तमगा-ए-इंसानियत और ब्रिटेन ने स्पेशल करेज अवॉर्ड दिया।

नीरजा अपनी साहस और वीरता के कारण दुनियाभर के युवाओं की आदर्श हैं। 2016 में उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘नीरजा’ बनी थी, जिसमें उनका किरदार सोनम कपूर ने निभाया था।

ADVERTISEMENT

नीरजा का निधन अपने जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले हो गया। लेकिन, सिर्फ 23 साल की उम्र में नीरजा ने मानवता के लिए अपनी जिंदगी का बलिदान देकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

–आईएएनएस

पीएके/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
Next Post

सीएम धामी ने बागेश्वर में आपदा प्रभावितों का जाना हाल, बचाव कार्य के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096914
Total views : 5965035
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In