deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

नॉर्वे : बस हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by
December 27, 2024
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ओस्लो, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। नॉर्वे के उत्तरीय शहर हैडसेल में एक यात्री बस के झील में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी देश के स्थानीय अधिकारियों ने दी।

READ ALSO

नेताओं की तुलना ईश्वर से करना चाटुकारिता की पराकाष्ठा : एसपी सिंह बघेल

उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाना ही लक्ष्य है : संदीप सिंह

झील में गिरने के समय इस बस में 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। दुर्घटना से पहले यह बस नार्विक से स्वोल्वेर जा रही थी। स्वोल्वेर जाते समय बस उत्तरी नॉर्वे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोफोटेन द्वीपसमूह के राफ्टसुंडेट के निकट होटल में पलट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर को ले जाने में भी समस्या हुई।

नॉर्डलैंड पुलिस डिस्ट्रिक्ट के चीफ ऑफ स्टाफ बेंट एरे एलर्टसन ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “बस आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई है। तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपातकालीन सेवाओं ने बस से सभी को निकाल लिया है।”

गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को एक स्कूल सहित निकटवर्ती आश्रय स्थलों में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्री आठ विभिन्न देशों से हैं, जिनमें नॉर्वे, भारत, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, नीदरलैंड, फ्रांस और दक्षिण सूडान शामिल हैं।

नॉर्वे में चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि बस में करीब 20 चीनी पर्यटक सवार थे, जिनमें से पांच को मामूली चोट आई। दूतावास ने कहा कि वह पर्यटकों से संपर्क बनाए हुए है और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारक एनआरके से कहा, “मुझे लगता है कि नॉर्वे में हर कोई हैडसेल से जो कुछ भी सुन रहा है, उससे प्रभावित है।” उन्होंने देश से “उन लोगों के साथ खड़े होने” का आग्रह किया जो बुरी तरह प्रभावित हैं।

दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

–आईएएनएस

पीएसएम/केआर

Related Posts

ताज़ा समाचार

नेताओं की तुलना ईश्वर से करना चाटुकारिता की पराकाष्ठा : एसपी सिंह बघेल

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाना ही लक्ष्य है : संदीप सिंह

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

पुतिन-जिनपिंग की गुफ्तगू ने अमरत्व के सिद्धांत को दी हवा, जानें क्या कहता है विज्ञान?

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

‘भारतीयों को घबराने की जरूरत नहीं है’ नेपाल हिंसा को लेकर बोले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री प्रकाश आबिटकर

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान प्रशंसकों को बड़ा दिल दिखाना होगा : कामरान अकमल

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

‎नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति निष्पक्ष होकर पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलें: तेजस्वी यादव

September 10, 2025
Next Post

1991 में पेश बजट मील का पत्थर था, डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बनाया उदार: वित्त मंत्री सीतारमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097616
Total views : 5970660
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In