deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

नौसेना का स्क्वाड्रन पहुंचा सेशेल्स, ‘महासागर’ दृष्टि को मिला नया आयाम

देशबन्धु by देशबन्धु
September 2, 2025
in राष्ट्रीय
0
नौसेना का स्क्वाड्रन पहुंचा सेशेल्स, ‘महासागर’ दृष्टि को मिला नया आयाम
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के समुद्री जहाज पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचे हैं। नौसेना के मुताबिक ये नौसैनिक जहाज लॉंग रेंज ट्रेनिंग डिप्लोयमेंट के तहत विक्टोरिया, सेशेल्स आए हैं। यहां पहुंचने वाले जहाजों में भारतीय नौसेना का आईएनएस तीर व आईएनएस शार्दुल शामिल है। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक पोत सारथी भी इस बेड़े का हिस्सा है।

READ ALSO

कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

छत्तीसगढ़: जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की मौत

आईएनएस तीर व आईएनएस शार्दुल भारतीय नौसेना के प्रथम ट्रेनिंग स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र की यात्रा करते हुए तीनों भारतीय जहाज पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पोर्ट पर आगमन के अवसर पर सेशेल्स डिफेंस फोर्स बैंड ने भारतीय जहाजों का गर्मजोशी के साथ औपचारिक स्वागत किया। वहीं, भारतीय नौसेना के गार्ड और बैंड ने भी पूरे सम्मान के साथ परेड कर दोनों देशों के बीच गहरे समुद्री रिश्तों और मित्रता के सेतु को प्रदर्शित किया। यहां अब दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न द्विपक्षीय कूटनीतिक और पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भारतीय नौसेना के इन जहाजों की यात्रा के दौरान प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन टिजो जोसफ यहां वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह सेशेल्स सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, सेशेल्स डिफेंस फोर्स नेतृत्व और भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही, इस दौरान व्यावसायिक आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक विजिट और प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। जिनमें भारतीय नौसैनिक और सेशेल्स डिफेंस फोर्स के अधिकारी संयुक्त रूप से भाग लेंगे।

वहीं दोनों देशों के प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दौरे को और व्यापक बनाने के लिए योग सत्र, नौसैनिक बैंड की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और सामाजिक संपर्क कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं और नागरिक समाज के बीच आपसी समझ और सहयोग को गहरा करना है।

ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग का प्रतीक है। यह वर्ष 2025 में भारतीय नौसेना के जहाजों का सेशेल्स का तीसरा दौरा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों और समुद्री सहयोग को रेखांकित करता है। यह यात्रा भारत की हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक ‘महासागर’ दृष्टि के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और सामूहिक प्रगति है।

गौरतलब है कि इनके अलावा भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत आईएनएस तमाल और आईएनएस सूरत भी विभिन्न देशों की यात्रा पर हैं। ये युद्धपोत हाल ही में सऊदी अरब के शहर जेद्दा पंहुचे थे। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने यहां रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज और सऊदी बॉर्डर गार्ड्स के साथ कई खेल मुकाबलों व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।

नौसेना के अनुसार यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक रही। दोनों नौसेनाओं ने इस अवसर पर सर्वोच्च अनुभव साझा किए।साथ ही भविष्य में और अधिक सहयोग के रास्ते भी तलाशे गए। इस दौरे से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग, सुरक्षा और साझेदारी को नई दिशा मिली है।

विशेषज्ञों के मुताबिक समुद्र में भारत-सऊदी के बीच यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। दरअसल, आईएनएस सूरत एक नवीनतम गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह युद्धपोत भारतीय नौसैनिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। वहीं आईएनएस तमाल भारत का नवीनतम युद्धपोत है जिसे 1 जुलाई को नौसेना में कमीशन किया गया है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है। युद्धपोत तमाल में वर्टिकल लॉन्च सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी हैं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

जीसीबी/एसके

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

September 3, 2025
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़: जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की मौत

September 3, 2025
हिमाचल से ओडिशा तक अगले 3 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
राष्ट्रीय

हिमाचल से ओडिशा तक अगले 3 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

September 3, 2025
राष्ट्रीय

रायगढ़ में मराठा समाज ने मनाया जश्न, गूंजे ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे

September 3, 2025
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को बताया निंदनीय, कहा- ‘लोगों की बुद्धि में विकार आ गया’
राष्ट्रीय

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को बताया निंदनीय, कहा- ‘लोगों की बुद्धि में विकार आ गया’

September 2, 2025
मराठा आरक्षण पर हैदराबाद गजट लागू, डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा- हर समाज को न्याय (आईएएनएस साक्षात्कार)
राष्ट्रीय

मराठा आरक्षण पर हैदराबाद गजट लागू, डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा- हर समाज को न्याय (आईएएनएस साक्षात्कार)

September 2, 2025
Next Post
उत्तम कुमार : मुश्किलों भरा था ‘फ्लॉप मास्टर जनरल’ से ‘महानायक’ बनने तक का सफर, मेहनत से बदली थी किस्मत

उत्तम कुमार : मुश्किलों भरा था 'फ्लॉप मास्टर जनरल' से 'महानायक' बनने तक का सफर, मेहनत से बदली थी किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096011
Total views : 5958984
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In