deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

पंजाब में कमल खिलेगा तो सभी किसान, युवाओं को सम्मान मिलेगा: नायब सैनी

देशबन्धु by देशबन्धु
May 17, 2025
in राष्ट्रीय
0
पंजाब में कमल खिलेगा तो सभी किसान, युवाओं को सम्मान मिलेगा: नायब सैनी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लाडवा, 17 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पानी के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में किसानों, युवाओं, महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा जो मान की सरकार में अब तक नहीं मिला।

READ ALSO

झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर

अभियंता दिवस पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से पानी के मुद्दे पर कहा कि हमें संदेश मिला है कि यह (पंजाब) सरकार गुरुओं की शिक्षाओं के खिलाफ जा रही है। यहां तक कि जब कोई अजनबी घर आता है, तो हम उसे पीने का पानी देते हैं। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि पानी प्रकृति का उपहार है, और किसी को भी पीने के पानी से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मानवता का मामला है कि हर घर में पानी की पहुंच होनी चाहिए। मानसून के दौरान, हरियाणा को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, और हमें हमेशा पर्याप्त आपूर्ति मिलती है। लेकिन इस बार, पंजाब के सीएम ने प्रवाह को रोक दिया है और गुरुओं की पवित्र परंपराओं पर सवाल उठाया है, सब तुच्छ राजनीति के लिए किया है। हम सभी तो गुरुओं के संदेश पर चलने वाले लोग हैं, लेकिन, पंजाब के सीएम ने पानी रोक लिया है।

ADVERTISEMENT

‘तिरंगा यात्रा’ पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा युवा देश सेवा और सेना में लगे हुए हैं। हमारे गांव के युवा, माताएं-बहनें, बुजुर्ग, इन सभी का आशीर्वाद और समर्थन देश के प्रति अगाध प्रेम का माहौल बनाता है। हमारा हर बच्चा, हर महिला और हर युवा साथी इस यात्रा में शामिल हुआ। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देशभक्ति और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। हम यहां तिरंगा यात्रा के लिए और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे देश की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारी सेना ने सिर्फ चार दिनों में पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया। मैं हरियाणा की धरती को नमन करता हूं जहां के लोग हमेशा भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद देश में रोष था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और पीओके में जाकर हमारी सेना ने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैं सेना के वीर सैनिकों के जज्बे को सलाम करता हूं। सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग पूरे देश को दी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी सुरक्षा के लिए हमारी बेटियां भी आतंकवाद के खिलाफ खड़ी हैं। उनके खिलाफ जिनकी ओर से बयान आए वो ठीक नहीं हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर

September 15, 2025
अभियंता दिवस पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन
राष्ट्रीय

अभियंता दिवस पर मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

September 15, 2025
पीएम मोदी ने दी इंजीनियर्स डे की बधाई, कहा- विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी इंजीनियर्स डे की बधाई, कहा- विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

September 15, 2025
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
Next Post
कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन

कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100382
Total views : 5978826
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In