deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय सिद्धांत को बताया विकास का आधार

देशबन्धु by देशबन्धु
September 25, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री आशीष सूद, सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई अन्य नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

READ ALSO

नवरात्रि के पांचवे दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, पाएं ज्ञान और शक्ति का आशीर्वाद

मुंबई: कांदिवली बिजनेसमैन हत्याकांड का पर्दाफाश, बेटा और बिजनेस पार्टनर निकले साजिशकर्ता

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानवतावाद’ भारतीय जीवनशैली और आर्थिक व्यवस्था का मूल आधार है। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं पहुंचता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। भाजपा इन्हीं विचारों को मार्गदर्शक मानकर आगे बढ़ती है।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे मजबूत नेताओं में शुमार हो गए हैं। इसी रास्ते पर चलकर भारत अब विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय समाज, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और शासन व्यवस्था की स्पष्ट दिशा दिखाई। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आज देश में नरेंद्र मोदी जैसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं, जो उन्हीं सिद्धांतों के आधार पर जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रहे हैं। भाजपा सत्ता में आकर हमेशा जनता का आशीर्वाद लेती है और पंडित दीनदयाल के भारतीय दर्शन को व्यवहार में उतारती है।

ADVERTISEMENT

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भी उपाध्याय जी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर हम उनके जीवन और उनके विचारों को याद करते हैं। हमारा संगठन और सरकार उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए काम करती रहती है। मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में नमन करता हूं और भारतीय जनता पार्टी का काम उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ता है।

भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत सरकार की हर योजना में समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा की भावना झलकनी चाहिए। वे केवल राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि सामाजिक विचारक और शिक्षाविद भी थे। उनकी विचारधारा आज भी भाजपा को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है।

–आईएएनएस

पीएसके

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

नवरात्रि के पांचवे दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, पाएं ज्ञान और शक्ति का आशीर्वाद

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई: कांदिवली बिजनेसमैन हत्याकांड का पर्दाफाश, बेटा और बिजनेस पार्टनर निकले साजिशकर्ता

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

मेरठ एसिड अटैक: मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, बात नहीं करने पर कराया हमला

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कर दी बाइडेन की ‘बेइज्जती’, लगवा दी ‘ऑटोपेन’ की तस्वीर

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

तमिलनाडु : कोयंबटूर और नीलगिरी में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, स्मॉल और मिडकैप में उछाल

September 25, 2025
Next Post

'विकसित भारत के निर्माण में उनके राष्ट्रवादी विचार जरूरी', पीएम मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113202
Total views : 6011936
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In