deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पहाड़ को चुनौती देने वाले दशरथ मांझी, एक प्रेम और संकल्प की अमर गाथा

देशबन्धु by देशबन्धु
August 17, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के गहलौर गांव में जन्मे दशरथ मांझी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी कहानी असंभव को संभव करने की है। समाज की सबसे निचली पायदान पर खड़े एक साधारण मजदूर ने अपनी अटूट इच्छा शक्ति से प्रेरित होकर एक पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके गांव, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई।

READ ALSO

शुभांशु शुक्ला का भारत में लौटने पर भव्य स्वागत; संसद में सफल अंतरिक्ष मिशन पर विशेष चर्चा की योजना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रोहिणी में पीएम मोदी के हाईवे परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की

दशरथ मांझी का जीवन गरीबी और सामाजिक भेदभाव से भरा था। मुसहर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दशरथ मांझी को जातिगत व्यवस्था में हाशिए पर रखा गया था। उनके गांव गहलौर को वजीरगंज के निकटतम कस्बे से जोड़ने के लिए 55 किलोमीटर का खतरनाक रास्ता तय करना पड़ता था, क्योंकि बीच में एक विशाल पहाड़ खड़ा था। इस पहाड़ ने गांव वालों को स्कूल, अस्पताल और बाजार जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा था।

ADVERTISEMENT

दरअसल, ‘माउंटेन मैन’ बनने की कहानी शुरू होती है एक हादसे से। साल 1960 में एक दुखद घटना ने दशरथ मांझी के जीवन को बदल दिया। दशरथ मांझी की पत्नी फगुनिया हर दिन की तरह ही एक दिन दशरथ मांझी के लिए खाना और पानी लेकर पहाड़ के रास्ते जा रही थीं। इस दौरान उनका पैर फिसला और सिर से पानी का मटका गिरकर फूट गया। पैर में चोट भी लग गई। पत्नी की बेबसी दशरथ मांझी से देखी नहीं गई। सीमित संसाधनों को जुटा कर जैसे-तैसे अस्पताल की ओर चल निकले, लेकिन फगुनिया 55 किलोमीटर की दूरी से जिंदगी की जंग हार गई। अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे ने दशरथ को झकझोर दिया। उन्होंने ठान लिया कि वह इस पहाड़ को काटकर रास्ता बनाएंगे, ताकि कोई और इस दर्द को न झेले।

दशरथ मांझी ने अपनी तीन बकरियों को बेचकर छेनी-हथौड़ी खरीदी और गहलौर घाटी के कई फीट लंबे एवं कई मीटर ऊंचे पहाड़ों को अकेले काटना शुरू कर दिया। वह रोज सुबह छेनी-हथौड़ी लेकर पहाड़ काटने चले जाते थे, और लोग उन्हें पागल कहकर बुलाने लगे। 1960 में शुरू हुआ उनका यह असंभव-सा प्रतीत होने वाला मिशन 22 साल तक चला। गांव वालों ने शुरुआत में उनका मजाक उड़ाया, लेकिन दशरथ अडिग रहे। दिन में खेतों में काम और रात में पहाड़ काटने का उनका यह संघर्ष अथक था। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई, और कुछ ग्रामीणों ने उनकी मदद करनी शुरू कर दी, उन्हें भोजन और औजार उपलब्ध कराए।

1982 में 22 साल की अथक मेहनत के बाद, दशरथ ने 360 फीट लंबा, 30 फीट चौड़ा और 25 फीट ऊंचा रास्ता बना दिया। इस रास्ते ने गहलौर और वजीरगंज के बीच की दूरी को 55 किलोमीटर से घटाकर मात्र 15 किलोमीटर कर दिया। एक ऐसा रास्ता जिसने गांव को अस्पताल से जोड़ दिया। इस रास्ते से न सिर्फ उनके गांव, बल्कि आसपास के 60 गांवों को लाभ हुआ। बच्चे अब आसानी से स्कूल जा सकते थे, और मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकते थे।

ADVERTISEMENT

दशरथ मांझी की इस उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई। बिहार सरकार ने इस रास्ते को ‘दशरथ मांझी पथ’ नाम दिया और उन्हें सम्मानित किया। 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया। 2007 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है।

–आईएएनएस

एकेएस/डीकेपी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

शुभांशु शुक्ला का भारत में लौटने पर भव्य स्वागत; संसद में सफल अंतरिक्ष मिशन पर विशेष चर्चा की योजना

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रोहिणी में पीएम मोदी के हाईवे परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी आज दिल्ली में 11 हजार करोड़ की दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

नंद के घर ‘आनंद’ बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

किश्‍तवाड़ आपदा : जितेंद्र सिंह ने घायलों का जाना हाल, बोले, ‘बनेगा सांसद हेल्प-डेस्क’

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर बोले जीतन राम मांझी, तुष्‍टिकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष

August 17, 2025
Next Post

नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093997
Total views : 5946086
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In