deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे

देशबन्धु by देशबन्धु
June 15, 2025
in राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी को पाकिस्तान का प्रवक्ता करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है वो ता पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

READ ALSO

गिरिराज सिंह की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : राजेश ठाकुर

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मान सरकार ने बड़ी घोषणाएं कीं, अरविंद केजरीवाल ने सराहा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश ने दावा किया कि पाक आर्मी चीफ मुनीर अमेरिका जा रहे हैं और इस बारे में उन्होंने एक लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। लेकिन बाद में पता चला कि मुनीर तो अमेरिका जा ही नहीं रहे थे। कांग्रेस के नेता इस तरह से लोगों को गुमराह करते हैं। पाकिस्तान के मुखपत्र की तरह व्यवहार करते हैं।

ADVERTISEMENT

दुबे ने आगे कहा, “दूसरी बात यह है कि कांग्रेस इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के बारे में दावा कर रही है कि भारत फिलिस्तीन और उसके नागरिकों के खिलाफ है। लेकिन वास्तविक तथ्य क्या हैं? तथ्य यह है कि हम दो-राष्ट्र सिद्धांत में विश्वास करते हैं। पहला तथ्य यह है कि 1948 में पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इजरायल बनने का विरोध किया था। लेकिन, मुंबई में 1950 में नेहरू ने ऑफिस खुलवाया। यानी इजरायल को हमने अघोषित मान्यता दी। 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने इजरायली हथियार का इस्तेमाल किया और मोसाद के लोग तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल जैकब के साथ मिलकर पाकिस्तान पर प्रहार की योजना बनाते थे। कांग्रेस सरकार ने 1992 में दिल्ली में पहली बार घोषित इजरायली दूतावास खोला। अंत में फिलिस्तीन का दूतावास भारत में 1996 में खुला।”

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सब काम करती रही है और हम उनकी पॉलिसी को आगे बढ़ा रहे हैं तो उन्हें दर्द हो रहा है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए पाकिस्तान का साथ दे रही है। वोट बैंक के लिए देश को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस के सभी प्रवक्ता देशद्रोही की तरह बात कर रहे हैं। पीएम मोदी का विरोध देश का विरोध हो गया है। पाकिस्तान परस्त कांग्रेस की जो राजनीति है उसमें ठहराव होना चाहिए। कांग्रेस को एक जिम्मेदार दल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। किसी को भावना को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप है कि निशिकांत दुबे जो बोलते हैं वो पीएम मोदी की भाषा और भाजपा का चरित्र है। जब इस पर भाजपा सांसद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र क्या है। भाजपा का चरित्र राष्ट्रवाद है। भाजपा का चरित्र ऐसा है कि वो जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को नष्ट करने की कसम खाती है। भाजपा मानती है कि अगर हमारी धरती पर कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। अगर कांग्रेस को इससे परेशानी होती है और अगर मुस्लिम वोट बैंक की खातिर उन्हें ‘पाकिस्तान का गुणगान’ करना है तो करते रहें। लेकिन हम पाकिस्तान और आतंकवाद का विरोध करते रहेंगे।

ADVERTISEMENT

भाजपा सांसद ने कहा कि 2008 में मुंबई में धमाके हुए, 175 लोग मारे गए और 350 से ज़्यादा घायल हुए। कांग्रेस की सरकार ने क्या कार्रवाई की? जुलाई में पाकिस्तान के साथ सरकार ने समझौता कर लिया। पाकिस्तान का यह कुछ भी बिगाड़ नहीं सके। पाकिस्तान ने 2011 में मुंबई में बम धमाका किया जिसमें फिर 26 लोग मारे गए और करीब 300 लोग घायल हुए। कांग्रेस फिर कुछ नहीं कर सकी। इसीलिए, कांग्रेस को इतिहास पढ़ने की जरूरत है, उन्हें इतिहास बताने की कोई जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझ पर कोई कटाक्ष नहीं किया है, मैंने उन्हें इतिहास से रूबरू करवा दिया है और उन्हें इतिहास पढ़ने की जरूरत है।

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

गिरिराज सिंह की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : राजेश ठाकुर
राष्ट्रीय

गिरिराज सिंह की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : राजेश ठाकुर

September 13, 2025
पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मान सरकार ने बड़ी घोषणाएं कीं, अरविंद केजरीवाल ने सराहा
राष्ट्रीय

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मान सरकार ने बड़ी घोषणाएं कीं, अरविंद केजरीवाल ने सराहा

September 13, 2025
नाक सिर्फ सांस लेने का रास्ता नहीं, बल्कि शरीर का है सिक्योरिटी गार्ड, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
राष्ट्रीय

नाक सिर्फ सांस लेने का रास्ता नहीं, बल्कि शरीर का है सिक्योरिटी गार्ड, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

September 13, 2025
अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार का सख्त रवैया: चौधरी भूपेंद्र सिंह
राष्ट्रीय

अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार का सख्त रवैया: चौधरी भूपेंद्र सिंह

September 13, 2025
बिहार अधिकार यात्रा से लाएंगे बदलाव, भाजपा के पास विजन नहीं : तेजस्वी यादव
राष्ट्रीय

बिहार अधिकार यात्रा से लाएंगे बदलाव, भाजपा के पास विजन नहीं : तेजस्वी यादव

September 13, 2025
मैं साथ हूं, मणिपुर के सभी संगठन शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर सपने पूरे करें : पीएम नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय

मैं साथ हूं, मणिपुर के सभी संगठन शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर सपने पूरे करें : पीएम नरेंद्र मोदी

September 13, 2025
Next Post
केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : यवतमाल के जायसवाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : यवतमाल के जायसवाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099444
Total views : 5976023
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In