deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- राज्य के विकास में उनका योगदान सराहनीय

देशबन्धु by देशबन्धु
September 16, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम धामी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

READ ALSO

सब इंजीनियर राजन सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इजरायल में खसरे के 481 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 1,251

ADVERTISEMENT

सीएम धामी ने पीएम मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री, आपके स्नेहपूर्ण आशीष और प्रेरणादायी शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार। आपके सशक्त नेतृत्व ने उत्तराखंड को सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास की नई राह दिखाई है, जिस पर हम पूरी ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

आपका अमूल्य मार्गदर्शन हमें ‘सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। हम इस दशक को ‘उत्तराखंड का स्वर्णिम दशक’ बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “देवभूमि की पहचान को मजबूत करने और राज्य के निरंतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्तराखंड की जनता की सेवा में निरंतर सफलता प्रदान करे।”

ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

रॉबिन उथप्पा के बाद युवराज सिंह को भी ED का समन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और आपके कुशल क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने पारदर्शी शासन और विकासोन्मुख नीतियों का एक नया अध्याय लिखा है। आपकी कार्यशैली उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल और सशक्त भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ, दीर्घायु व निरंतर ऊर्जा से परिपूर्ण रखें और आप देवभूमि को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

देशबन्धु

Tags: PM Modi wished CM Dhami happy birthdaySaid- His contribution to the development of the state is commendableकहा- राज्य के विकास में उनका योगदान सराहनीयपीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Related Posts

सब इंजीनियर राजन सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ताज़ा समाचार

सब इंजीनियर राजन सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

इजरायल में खसरे के 481 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 1,251

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

तेजस्वी यादव को अब नहीं मिलने वाला कोई अधिकार : संतोष सिंह

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना नहीं: गिरिराज सिंह

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

भारत के फिटनेस टेक सेक्टर ने 203 इक्विटी राउंड के जरिए 98.9 करोड़ डॉलर जुटाए : रिपोर्ट

September 16, 2025
ताज़ा समाचार

ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वनडे कप : न्यू साउथ वेल्स पर जीत के साथ तस्मानिया के अभियान की शुरुआत

September 16, 2025
Next Post

'पीएम मोदी को नाम, चेहरे और व्यक्तिगत जानकारी तक याद', भाजपा नेताओं की जुबानी पढ़ें दिलचस्प कहानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

101773
Total views : 5981914
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In