deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पुण्यतिथि विशेष : अटल बिहारी वाजपेयी, विरोधी थे जिनकी वाणी के मुरीद, नेहरू ने भी कहा था- ये एक दिन देश चलाएगा

देशबन्धु by देशबन्धु
August 15, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के दोनों सदन में इन दिनों जबरदस्त गतिरोध है। लोकतंत्र का यह मंदिर शोर-शराबे और आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बन गया है। ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों की गूंज संसद की गरिमा पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि, इतिहास गवाह है कि कभी इसी संसद में मतभेदों के बीच भी मर्यादा और परिपक्वता का स्तर अलग होता था, जब जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता आमने-सामने होते थे, तब संसद की गरिमा बनी रहती थी। मौजूदा मानसून सत्र के हालातों को देख अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हीं से जुड़ा एक किस्सा याद आता है।

READ ALSO

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए विश्व नेताओं को दिया धन्यवाद

भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत, सवाल उठाने वालों को मिला जवाब : जफर इस्लाम

पंडित जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी में कई समानताएं थीं। नेहरू और वाजपेयी, दोनों ही अपनी-अपनी पार्टियों से भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इसी से जुड़ा एक किस्सा यह है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में जवाहर लाल नेहरू ने भविष्यवाणी की थी कि वाजपेयी ‘एक दिन’ उनकी गद्दी संभालेंगे।

ADVERTISEMENT

पंडित नेहरू उनकी हिंदी वाकपटुता से इतने प्रभावित हुए कि 1957 में उन्होंने भविष्यवाणी की कि वाजपेयी भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। एक विदेशी गणमान्य व्यक्ति से वाजपेयी का परिचय कराते हुए, नेहरू ने कहा, “यह युवक एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा।” नेहरू की यह भविष्यवाणी लगभग 40 साल बाद 1990 के दशक में सच साबित हुई।

पंडित नेहरू के साथ अटल बिहारी वाजपेयी के मतभेद थे, जो संसद में चर्चा के दौरान गंभीर रूप से उभरकर सामने आते थे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी की पंडित नेहरू के साथ सदन में नोकझोंक भी हुआ करती थी। खासकर, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी सदन में नए थे और पीछे बैठने की जगह मिलती थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में दिए अपने एक भाषण में इसका बखूबी जिक्र किया था।

अटल बिहारी वाजपेयी धीरे-धीरे अपनी जगह बनाते चले गए और आगे बढ़ते गए। हालांकि, उन्होंने विदेश मंत्री (मोरारजी देसाई की सरकार में) बनने के बाद का एक किस्सा भी उसी भाषण में बताया था। उन्होंने कहा था, “साउथ ब्लॉक में नेहरू जी का चित्र लगा रहता था। मैं आते-जाते देखता था। जब मैं विदेश मंत्री बना तो गलियारे में देखा कि नेहरू जी की फोटो गायब है। मैंने पूछा, ‘यह चित्र कहां गया?’ कोई उत्तर नहीं मिला, लेकिन तस्वीर वहां फिर से लगा दिया गया।”

ADVERTISEMENT

एक बार पंडित नेहरू से अटल बिहारी वाजपेयी ने कह दिया था कि ‘आपका मिला-जुला व्यक्तित्व है। आपमें चर्चिल भी है और चेम्बरलेन भी है।’ बावजूद इसके जवाहर लाल नेहरू नाराज नहीं हुए थे, बल्कि एक शाम को एक मुलाकात में ही कह दिया था कि आपने शानदार भाषण दिया है।

ADVERTISEMENT

एक बार चुटकी लेते हुए राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी संसद में इसका जिक्र किया था। अटल बिहारी वाजपेयी सामने बैठे थे। उन्हीं की बातों को दोहराते हुए लालू यादव बोले, “आप कह रहे थे कि आपसे नेहरू जी ने कहा कि अटल एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा। यह रिकॉर्ड में है। नेहरू ने एक बार के लिए बोला था, लेकिन आप दो बार प्रधानमंत्री बन गए। आप मुल्क की जान छोड़िए।” लालू के इस अंदाज पर खुद अटल बिहारी वाजपेयी भी सदन में हंस पड़े थे।

जनता के बीच प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया। वे 1996 में बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह पहले ऐसे पीएम थे, जो लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ था।

–आईएएनएस

डीसीएच/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए विश्व नेताओं को दिया धन्यवाद

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत, सवाल उठाने वालों को मिला जवाब : जफर इस्लाम

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी जो वास्तव में अनुभव किया, आरएसएस की तारीफ में वही कहा : सुवेंदु अधिकारी

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

विकसित भारत पीएम मोदी का लक्ष्य, सुशासन और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : संजय निरुपम

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

हिमाचल प्रदेश : आपदा के वक्त केंद्र से मदद नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण- हर्षवर्धन चौहान

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के गठन के 25 साल पूरे होने पर रजत समारोह कार्यक्रम का आयोजन : सीएम विष्णु देव साय

August 15, 2025
Next Post

हुमायूं मकबरा परिसर में हादसा : कमरे की छत गिरी, छह की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093603
Total views : 5944784
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In