deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पुण्यतिथि विशेष : ताराशंकर बंद्योपाध्याय की लेखनी समाज के लिए दर्पण, ग्रामीण भारत को मिली आवाज

देशबन्धु by देशबन्धु
September 14, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्ला साहित्य के महान उपन्यासकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय की पुण्यतिथि पर साहित्य जगत उन्हें याद कर रहा है। 14 सितंबर को उपन्यासकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जो उनके साहित्यिक अवदान और जीवन को याद करने का अवसर है। वे बंगाली साहित्य के एक महान स्तंभ थे और भारतीय साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी रचनाएं ग्रामीण जीवन, सामाजिक परिवर्तन और स्वतंत्रता संग्राम के मुद्दों को गहराई से दर्शाती हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

READ ALSO

मणिपुर में ‘कुकी-जो’ समुदाय के लिए अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग, 10 विधायकों ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन

डेविस कप : नागल और सुरेश की बदौलत भारत ने विश्व ग्रुप 1 में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया

ADVERTISEMENT

ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 23 जुलाई 1898 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर गांव में हुआ था। उनके पिता हरिदास और माता प्रभावती देवी थीं। 1916 में उन्होंने अपने गांव से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए वे कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज और बाद में दक्षिणी सबअर्बन कॉलेज (वर्तमान में आशुतोष महाविद्यालय) में पढ़ाई की, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी के कारण उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।

ADVERTISEMENT

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, उनकी कृति धात्री देवता (1939) में ताराशंकर ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ग्रामीण सुधार और उग्र राष्ट्रवाद की दो समानांतर धाराओं को उभारा, साथ ही अपने इन आंदोलनों से जुड़ाव को भी दर्शाया।

ताराशंकर बंदोपाध्याय की कहानियां और उपन्यास सामाजिक सच्चाई और मान्यताओं को अपने आप में समेटे हुए हैं। सामाजिक व्यवस्था और कुरीतियों को कलमबद्ध करके उन्होंने लोगों के मानस को झकझोरने का काम किया है। उनकी समस्त रचनाएं समाज के रूढ़िवाद और पाखंड को उजागर करने के साथ-साथ मानवीय संबंधों की सच्चाई से रूबरू कराती हैं। एक जमींदार परिवार में जन्म लेने वाले बंदोपाध्याय ने अपनी लेखनी की धार से जमींदारी व्यवस्था की खामियों का भी पर्दाफाश किया।

बाद में ताराशंकर ने साहित्य सृजन को अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने नाटक और कविताओं से शुरुआत की और फिर ग्रामीण बंगाल के जीवन, समाज, संघर्ष और संस्कृति को अपनी लेखनी में उतारा। उनकी रचनाओं में 65 से अधिक उपन्यास, 100 से ज्यादा कहानियां और कई नाटक शामिल हैं। ताराशंकर की रचनाओं की खासियत उनकी भाषा की सरलता और गहराई है। वे बांग्ला की लोकभाषा को साहित्यिक ऊंचाई प्रदान करते थे।

उन्होंने ग्रामीण बंगाल की सांस्कृतिक और सामाजिक जटिलताओं को अपनी रचनाओं में जीवंत रूप से उकेरा। उनके उपन्यास न केवल कथा-कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के संघर्षों को प्रतिबिंबित करने वाले दर्पण भी हैं।

उनके उपन्यास गणदेवता के लिए 1966 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले, 1956 में आरोग्य निकेतन के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। 1969 में भारत सरकार ने उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा।

ADVERTISEMENT

ऐसा कहा जाता है कि 1971 में ताराशंकर बंद्योपाध्याय का नाम साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित हुआ था, लेकिन उस वर्ष यह पुरस्कार चिली के कवि पाब्लो नेरूदा को मिला। यह जानकारी 50 वर्ष बाद सार्वजनिक हुई। साहित्य को समर्पित इस नायक का निधन 14 सितंबर 1971 को कलकत्ता में हुआ।

–आईएएनएस

एकेएस/डीकेपी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

मणिपुर में ‘कुकी-जो’ समुदाय के लिए अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग, 10 विधायकों ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

डेविस कप : नागल और सुरेश की बदौलत भारत ने विश्व ग्रुप 1 में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमलों और बाढ़ से पीड़ित परिवारों को मिलेंगे मकान

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी का असम दौरा: 14 सितंबर को 18,530 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

एनआईए की कार्रवाई, फुलवारीशरीफ आपराधिक साजिश मामले में पीएफआई के बिहार प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

दुर्गा पूजा के बाद 14 दिनों में खाली करने होंगे पार्क, ‘केएमसी’ ने पूजा समितियों को दिए निर्देश

September 14, 2025
Next Post

उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए राहुल गांधी, टीएस सिंह देव ने बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099753
Total views : 5976883
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In