deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पुतिन के लिए सुनहरा इतिहास ‘गर्व’ का सबब, पश्चिम की नजर में ‘डोनबास’ से जुड़ा है विवाद

देशबन्धु by देशबन्धु
September 30, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मास्को, 30 सितंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें एक खास संदेश था। इसमें उन क्षेत्रों का उल्लेख था जो यूक्रेन के प्रभाव में थे और काफी अशांत रहे, बाद में रूस ने उन्हें मान्यता दी।

READ ALSO

खंडवा हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद का ऐलान

महाराष्ट्र को 6,418 करोड़ रुपए का ‘कर हस्तांतरण’ जारी, अजित पवार ने पीएम मोदी का जताया आभार

क्रेमलिन की ओर से जारी इस वीडियो संदेश में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को को चार पूर्व यूक्रेनी क्षेत्रों को रूस से जोड़कर गर्व की अनुभूति हो रही है। पुतिन के अनुसार, यह क्षेत्र ‘रूस की पैतृक भूमि है,’ और यहां के लोगों ने स्वतंत्र और जिम्मेदारीपूर्वक रूस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENT

मास्को के आरटी न्यूज ने पुतिन की बात का सार समझाया। जिसके मुताबिक पुतिन ने कहा, “हमने अपने मूल राष्ट्रीय हित, साझा स्मृति, मूल्य, रूसी भाषा, परंपराओं, संस्कृति और धर्म की रक्षा की है। साथ ही, अपने पूर्वजों की उपलब्धियों का सम्मान करना हमारा पवित्र अधिकार है।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

30 सितंबर को रूस ‘एकीकरण दिवस’ मनाता है। डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक, साथ ही खेरसन और जापोरिज्जिया के रूस से जुड़ाव की बात पुतिन ने कही। पुतिन ने गर्व से कहा, “हमें जो करना था, वह किया, और हमें इस पर गर्व है।”

लेकिन इस कहानी में सिर्फ गर्व ही नहीं है। यह कदम ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादास्पद’ माना गया है। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी है। फिर भी, रूस इसे अपने ‘ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा’ के रूप में पेश करता है।

इस कहानी के दो अहम पहलू हैं! पहला सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव – पुतिन इसे सिर्फ भू-राजनीति नहीं, बल्कि रूसी संस्कृति और परंपराओं के सम्मान के रूप में देखते हैं। दूसरा विवादास्पद अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया – पश्चिमी देश और यूक्रेन इसका विरोध करते हैं तो पुतिन इसे नजरअंदाज करते हैं।

2014 में कीव में तख्तापलट के बाद, मुख्यतः रूसी भाषी क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुगांस्क ने स्वतंत्रता की घोषणा के लिए मतदान किया था। उसी वर्ष क्रीमिया ने रूस में शामिल होने के लिए मतदान किया था। यूक्रेन और अधिकांश देश रूस की नई सीमाओं को मान्यता देने से इनकार करते हैं।

डोनबास दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में स्थित एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र है, जिसके कुछ क्षेत्रों पर रूस-यूक्रेनी युद्ध के बाद से डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक और लुहान्स्क पीपल्स रिपब्लिक जैसे अलगाववादी समूहों का कब्जा रहा। डोनबास शब्द “डोनेट्स कोल बेसिन” का संक्षिप्त नाम है।

मार्च 2014 में, यूरोमैडन और 2014 की यूक्रेनी क्रांति के बाद, डोनबास के बड़े इलाकों में तनाव रहा। अशांति को बाद में स्व-घोषित डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपल्स रिपब्लिक से जुड़े रूसी और रूसी समर्थक अलगाववादियों ने युद्ध में बदल दिया। इन दोनों संगठनों को 2022 में रूस ने मान्यता दे दी, लेकिन यूएन से जुड़े किसी भी अन्य देश ने इसे मान्यता नहीं दी। रूस इसे हर तरह की मदद मुहैया कराता है।

–आईएएनएस

केआर/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

खंडवा हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद का ऐलान

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र को 6,418 करोड़ रुपए का ‘कर हस्तांतरण’ जारी, अजित पवार ने पीएम मोदी का जताया आभार

October 2, 2025
ताज़ा समाचार

विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: भजनलाल शर्मा

October 2, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

October 2, 2025
ताज़ा समाचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोकतंत्र को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया : राजीव बिंदल

October 2, 2025
ताज़ा समाचार

विदेश मंत्री जयशंकर ने एयरबस और इंडिगो प्रबंधन से की मुलाकात, भारत-यूरोप विमानन सहयोग पर हुई चर्चा

October 2, 2025
Next Post

1 अक्टूबर: आज ही जन्मे दो दिग्गज, एक ने वेटलिफ्टिंग में लहराया परचम, दूसरा कहलाया 'बॉम्बे टाइगर'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

116871
Total views : 6032102
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In