deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू

देशबन्धु by देशबन्धु
May 21, 2025
in राष्ट्रीय
0
प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

अमरावती, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। यह बात आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कही।

READ ALSO

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ पर्व को यूनेस्को में शामिल कराने और स्वदेशी अपनाने की अपील

करूर भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन: अभिनेता विजय की पार्टी के 2 नेताओं पर FIR

उन्होंने कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया एक अनमोल उपहार है और आज लगभग सभी देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने बताया कि योग केवल कुछ लोगों या जगहों तक सीमित नहीं है, यह सभी के लिए है।

यह बातें उन्होंने ‘योगांध्र 2025’ नामक राज्य-भर के योग अभियान की शुरुआत के बाद पत्रकारों से कही। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसका समापन 21 जून को विशाखापट्टनम में होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री नायडू ने ‘योगांध्र’ वेबसाइट भी लॉन्च की और सभी लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि योग से मानसिक तनाव दूर होता है, और यह केवल किसी एक दिन का कार्यक्रम या फोटो खिंचवाने का मौका नहीं है। योग ऐसा अभ्यास है जो जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि ‘योगांध्र’ अभियान में कम से कम दो करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है और दस लाख लोगों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी स्कूलों में रोजाना एक घंटे का योग सत्र आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

21 जून को विशाखापट्टनम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पांच लाख लोगों के भाग लेने की योजना है। यह कार्यक्रम आर.के. बीच से भोगापुरम तक फैलेगा।

राज्य सरकार का लक्ष्य एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है, जिसमें एक ही जगह सबसे अधिक लोग योग करें, जिसमें विशाखापत्तनम में लगभग 2.5 लाख लोग भाग लेंगे।

ADVERTISEMENT

2023 में सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एक जगह इकट्ठा होकर योग किया था और तब नया रिकॉर्ड बना था। आंध्र प्रदेश सरकार अब विशाखापट्टनम में इससे भी बड़ा रिकॉर्ड बनाना चाहती है। इसके लिए अधिकारियों ने आर.के. बीच से भीमुनिपटनम बीच तक योग के लिए करीब 2.5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की है।

पिछले हफ्ते एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्यक्रम के लिए 68 स्थान चुने गए हैं, जिनमें 2,58,948 लोगों के भाग लेने की क्षमता है।

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि आर.के. बीच से श्रीकाकुलम तक समुद्री तट के सभी उपयुक्त स्थानों पर योग सत्र रखकर पांच लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

–आईएएनएस

एएस/

देशबन्धु

Related Posts

मन की बात 126वें एपिसोड, पीएम मोदी छठ पहचान UNESCO, गांधी जयंती
ताज़ा समाचार

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ पर्व को यूनेस्को में शामिल कराने और स्वदेशी अपनाने की अपील

September 28, 2025
करूर भगदड़ मामले, अभिनेता विजय की पार्टी 2 नेताओं पर FIR
ताज़ा समाचार

करूर भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन: अभिनेता विजय की पार्टी के 2 नेताओं पर FIR

September 28, 2025
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा वेंटिलेटर, सड़क हादसे में घायल, मोहाली फोर्टिस अस्पताल
ताज़ा समाचार

सड़क हादसे में घायल पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने बताया अगले 24 घंटे अहम

September 28, 2025
करूर भगदड़ पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने जताया दुख, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
राष्ट्रीय

करूर भगदड़ पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने जताया दुख, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई

September 28, 2025
‘मन की बात’ : पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर नमन किया
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ : पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर नमन किया

September 28, 2025
17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
ताज़ा समाचार

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

September 28, 2025
Next Post
बिहार के गोपालगंज में यात्री और स्कूल बस में जोरदार टक्कर, कई बच्चे घायल

बिहार के गोपालगंज में यात्री और स्कूल बस में जोरदार टक्कर, कई बच्चे घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114897
Total views : 6021122
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In