deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा : मोहन यादव

देशबन्धु by देशबन्धु
May 31, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है, वहीं उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।

READ ALSO

‘एआईएमपीएलबी’ वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा

रायपुर में देवांगन महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने की शिरकत

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देकर राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है। इसके साथ ही वर्ष 2014 के बाद से 2025 तक भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है, और आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। चार स्तंभों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में सुधार के लिए मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, “लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को महिला सशक्तिकरण के प्रतीक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय अत्यंत प्रेरणादायक और प्रशंसनीय है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने राज्य हित को सर्वोपरि रखा। यह हमें सुशासन के मूल सिद्धांत सिखाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से राजकोष और निजी संपत्ति के बीच का अंतर समझाया। यह उनके न्यायप्रिय और नैतिक प्रशासन का प्रतीक है।”

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार की शासन व्यवस्था चला रहे हैं, वह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों की प्रतिध्वनि है। प्रधानमंत्री मोदी अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को राष्ट्रभक्ति, देशसेवा और सनातन संस्कृति की भावना से ओतप्रोत होकर जी रहे हैं।

महिला शासक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “इतिहास गवाह है कि गोंडवाना की रानी ने अकबर को तीन बार पराजित कर पराक्रम का उदाहरण प्रस्तुत किया। रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई और अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की नारियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने कभी राष्ट्र की अस्मिता से समझौता नहीं किया। स्वतंत्रता के बाद राजमाता सिंधिया ने भी कठिन परिस्थितियों में लोकमाता अहिल्याबाई जैसी दृढ़ता दिखाई और देशभक्ति के मार्ग पर अडिग रहीं। आपातकाल जैसी कठिन घड़ी में उन्होंने जेल जाना पसंद किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।”

महिला और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आज हमारी अनुसूचित जनजाति की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित किया गया है। यह यश भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और प्रधानमंत्री के संकल्प को जाता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसएनपी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

‘एआईएमपीएलबी’ वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा

June 2, 2025
ताज़ा समाचार

रायपुर में देवांगन महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने की शिरकत

June 2, 2025
ताज़ा समाचार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आउटरीच टीम ने लंदन में अंबेडकर म्यूजियम का किया दौरा

June 2, 2025
ताज़ा समाचार

ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल

June 2, 2025
ताज़ा समाचार

कमल हासन ने ‘सदमा’ के दिल दहला देने वाले क्लाइमेक्स का राज खोला

June 2, 2025
ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने बिहार में नौ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या की निंदा की

June 2, 2025
Next Post

भारी बारिश के बीच असम पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर, कामाख्या देवी के किए दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083212
Total views : 5884714
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In