deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

प्रशांत किशोर का राजनीतिक बदलाव का मॉडल संदेह के घेरे में है : जेडीयू

देशबन्धु by देशबन्धु
February 10, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की फंडिंग से लेकर उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाए।

READ ALSO

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल, पूर्व पीएम ओली के दुबई भागने का दावा

IND vs UAE Asia Cup 2025: भारत आज करेगा अपने अभियान की शुरुआत, जानें संभावित प्लेइंग 11

जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की राजनीतिक गतिविधियों एवं जन सुराज और उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह जताते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा तक सामने नहीं आता। प्रशांत किशोर स्वयं को पार्टी का संरक्षक बताते हैं, लेकिन चुनाव आयोग के दस्तावेजों में उनका नाम तक दर्ज नहीं है। इससे पार्टी के वास्तविक नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

ADVERTISEMENT

विधान पार्षद नीरज कुमार एवं जदयू नेता अजीत पटेल ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की पार्टी को प्रत्यक्ष रूप से फंडिंग नहीं मिल रही, बल्कि ‘ज्वाय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन’ नामक स्वयंसेवी संस्था को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस एनजीओ का वित्तीय प्रबंधन संदिग्ध व्यक्तियों के हाथों में है, जो बार-बार अपने निदेशकों को बदलते रहते हैं।

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कई दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए एनजीओ का इस्तेमाल कानूनी और नैतिक रूप से गलत है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस एनजीओ को 48.75 करोड़ रुपए की डोनेशन प्राप्त हुई, जिसमें सबसे बड़ा डोनेशन (14 करोड़ रुपए) रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त हुआ। बिहार की राजनीति के लिए ज्यादातर चंदा तेलंगाना और हैदराबाद की कंपनियों से क्यों आ रहा है? यह भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों की वास्तविक पूंजी बहुत कम है, लेकिन उन्होंने करोड़ों रुपए का दान दिया है। ‘रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ जैसी कंपनियों के नाम और निदेशक बार-बार बदले गए हैं। प्रशांत किशोर खुद को गांधीवादी बताते हैं, लेकिन उनकी पदयात्रा पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ‘ज्वाय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन’ एक चैरिटेबल संस्था के रूप में पंजीकृत है, लेकिन इसे राजनीतिक कार्यों में लिप्त पाया गया है। इसके निदेशक हर दो से तीन वर्षों में बदल दिए जाते हैं, जिससे जवाबदेही तय न हो सके। इस एनजीओ के माध्यम से प्रशांत किशोर की पार्टी को अपारदर्शी रूप से फंडिंग दी जा रही है। यदि प्रशांत किशोर पारदर्शिता की बात करते हैं, तो उन्हें अपनी पार्टी की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि क्या प्रशांत किशोर बिहार में कॉर्पोरेट लॉबी का नया राजनीतिक मॉडल ला रहे हैं? प्रशांत किशोर द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक बदलाव का मॉडल संदेह के घेरे में है। यदि वे सच में बिहार के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी पार्टी की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। अन्यथा, यह पूरा अभियान सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट और कॉर्पोरेट लॉबी का खेल प्रतीत होता है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

नेपाल राजनीतिक, पूर्व पीएम ओली के दुबई भागने का दावा
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल, पूर्व पीएम ओली के दुबई भागने का दावा

September 10, 2025
Asia Cup 2025, आज भारत UAE मुकाबला, भारत की संभावित प्लेइंग
खेल

IND vs UAE Asia Cup 2025: भारत आज करेगा अपने अभियान की शुरुआत, जानें संभावित प्लेइंग 11

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

औरंगाबाद : राजधानी ट्रेन दुर्घटना की 23वीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

चंबा : पार्किंग रेट से ज्यादा शुल्क वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीएम का ऐलान

September 10, 2025
संतरे के छिलकों में सेहत का खजाना, जानिए कैसे एक फेंकने वाली चीज रखेगी आपको तंदुरुस्त
ताज़ा समाचार

संतरे के छिलकों में सेहत का खजाना, जानिए कैसे एक फेंकने वाली चीज रखेगी आपको तंदुरुस्त

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- ‘कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात’

September 10, 2025
Next Post

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने कहा, 'महसूस हो रहा है गर्व'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097465
Total views : 5969571
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In