deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान के सवालों पर नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

देशबन्धु by देशबन्धु
July 26, 2025
in राष्ट्रीय
0
बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान के सवालों पर नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से सवाल उठाए जाने से सियासत तेज हो गई है। अब तक जहां विपक्ष कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा था। अब एनडीए में सहयोगी चिराग पासवान भी नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हैं।

READ ALSO

आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है, असम के गोलाघाट में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली : डकैती का मुख्य आरोपी गगन गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बरामद

चिराग के बयान पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कानून व्यवस्था के सवाल पर नीतीश सरकार में निश्चिंत है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने शनिवार को मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नीतीश कुमार पर भरोसा है। अगर आपका मन विचलित हो रहा हो तो अलग बात है। उन्होंने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि शरीर कहीं और आत्मा कहीं और है। बिहार में कानून का राज है।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने चिराग पासवान को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजनेताओं को बयान देने से पहले अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए। जो लोग बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पहले यह तो सुनिश्चित करें कि उनके दल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। आलोचना करना और नसीहत देना बहुत आसान होता है। देश में अपराध मुक्त राज्य की कल्पना करना आज के दौर में काफी मुश्किल है। दूसरे राज्यों की तुलना में हम बिहार की कानून व्यवस्था को बेहतर मानते हैं। यहां पर बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई कर अपराधियों को जेल पहुंचाने का काम करती है। 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में बिहार पुलिस अपराधियों पर हावी है और आगे भी हावी रहेगी।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “अगर चिराग पासवान ने कोई बयान दिया है तो सोच-समझकर ही दिया होगा। इस बारे में तो वह ही बेहतर बता सकते हैं।”

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हैं। वह तो खुद को पीएम मोदी का ‘हनुमान’ बताते हैं। मीडिया सवाल करती है तो बिहार सरकार पर निशाना साधते हैं। अगर विरोध करना है तो सीधे तौर पर कीजिए। सरकार में भी बने रहना है और विरोध भी करना है। यह दोहरा चरित्र है। चिराग को विरोध करना है तो इस्तीफा सौंप दे और खुलेतौर पर विरोध करें।

बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी ने कहा कि चिराग पासवान हमारे सहयोगी हैं। एनडीए में वह हमारे साथ हैं। उनके बयान के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारे दुश्मन हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है, असम के गोलाघाट में बोले पीएम मोदी

September 14, 2025
नई दिल्ली : डकैती का मुख्य आरोपी गगन गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बरामद
राष्ट्रीय

नई दिल्ली : डकैती का मुख्य आरोपी गगन गिरफ्तार, 15 लाख रुपए बरामद

September 14, 2025
पंजाब आपदा : पटरी पर लौट रही जिंदगी, राहुल गांधी सोमवार को करेंगे दौरा
राष्ट्रीय

पंजाब आपदा : पटरी पर लौट रही जिंदगी, राहुल गांधी सोमवार को करेंगे दौरा

September 14, 2025
खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए, पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला देश के युवाओं पर : श्री श्री रविशंकर
राष्ट्रीय

खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए, पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला देश के युवाओं पर : श्री श्री रविशंकर

September 14, 2025
राष्ट्रीय

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चेंबूर में रिक्शा चालक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

September 14, 2025
ओडिशा: संबलपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान ने की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की अपील
राष्ट्रीय

ओडिशा: संबलपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान ने की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की अपील

September 14, 2025
Next Post
आदित्य कुमार ने बताया, क्यों नहीं छोड़ पाए ‘चिमनी’ फिल्म का ऑफर

आदित्य कुमार ने बताया, क्यों नहीं छोड़ पाए 'चिमनी' फिल्म का ऑफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100171
Total views : 5977956
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In