deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

बिहार चुनाव : ‘राम’ नाम की सियासी परंपरा और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बनी राजनगर सीट

देशबन्धु by देशबन्धु
August 13, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह सीट न सिर्फ अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है, बल्कि इसकी राजनीतिक परंपरा भी बेहद खास रही है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

READ ALSO

पूजा पाल को पार्टी से निकालना समाजवादी पार्टी की तुच्‍छ मानसिकता: डॉ. भोला सिंह

कांग्रेस ने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश के साथ किया खिलवाड़: नायब सिंह सैनी

विधानसभा चुनाव के लिहाज से राजनगर एक दिलचस्प सीट रही है। इसकी स्थापना 1967 में हुई थी और 1977 में इसे भंग कर दिया गया था। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट दोबारा अस्तित्व में आई और तब से अब तक चार विधानसभा चुनाव (एक उपचुनाव सहित) हो चुके हैं।

ADVERTISEMENT

यहां पर 1967 से 1972 तक कांग्रेस का दबदबा रहा, जबकि 2010 और 2014 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2015 और 2020 में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस सीट की सबसे रोचक बात यह रही है कि यहां से जीतने वाले अधिकांश विधायकों के नाम में ‘राम’ जरूर शामिल रहा है। चाहे वह कांग्रेस के राम कृष्ण महतो हों, राजद के राम लखन पासवान और राम अवतार पासवान या भाजपा के राम प्रीत पासवान। एकमात्र अपवाद रहे हैं बिलट पासवान विहंगम, जिन्होंने 1969 और 1972 में जीत दर्ज की थी। ऐसे में 2025 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘राम’ नाम का यह सिलसिला जारी रहता है या कोई नया चेहरा इस परंपरा को तोड़ता है।

जनसांख्यिकी की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 में इस क्षेत्र की अनुमानित कुल आबादी 5,77,019 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 3,00,154 और महिलाओं की 2,76,865 है। वहीं, कुल पंजीकृत मतदाता 3,39,401 हैं, जिनमें 1,77,479 पुरुष और 1,61,896 महिला शामिल हैं।

वहीं, इस सीट की सांस्कृतिक और भावनात्मक पहचान राजनगर पैलेस और मां काली मंदिर से भी जुड़ी है। राजनगर पैलेस, बिहार के गौरवशाली अतीत और मिथिला की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। मधुबनी जिले के राजनगर में यह पैलेस 1,500 एकड़ में फैला है। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण महाराज महेश्वर सिंह ने कराया था।

1934 के विनाशकारी भूकंप में यह काफी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन आज भी इसका संग्रहालय, नक्काशीदार पत्थर, लकड़ी की कलाकृतियां और विशाल हाथी प्रतिमाएं मिथिला की समृद्ध विरासत की गवाही देते हैं।

महल परिसर में स्थित सफेद संगमरमर से बने मां काली मंदिर नवरात्रि में भक्तों से भरा रहता है। यह मां काली मंदिर, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

–आईएएनएस

डीसीएच/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पूजा पाल को पार्टी से निकालना समाजवादी पार्टी की तुच्‍छ मानसिकता: डॉ. भोला सिंह

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश के साथ किया खिलवाड़: नायब सिंह सैनी

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

सामाजिक क्रांति के जनक बिंदेश्वर पाठक, सुलभ शौचालय की सोच ने समाज की बदली तस्वीर

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धरमजयगढ़ दौरा, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

महाराजा ट्रॉफी 2025 : गुलबर्ग को पांच विकेट से हराकर ब्लास्टर्स ने खोला जीत का खाता

August 15, 2025
ताज़ा समाचार

कांग्रेस हार के डर से ‘वोट चोरी’ का लगा रही आरोप: मदन राठौर

August 15, 2025
Next Post

बैंक में अब कुछ ही घंटों में क्लियर होगा चेक, आरबीआई ने पेश किया नया सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093351
Total views : 5944038
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In