deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव : समझें आलमनगर विधानसभा सीट का समीकरण, 2025 में क्या होगा जनता का रुख

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित आलमनगर विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है। यह सीट मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह विधानसभा क्षेत्र न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सामाजिक और भौगोलिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों से सटे होने के कारण यह इलाका राजनीतिक रूप से विविधता से भरा है।

READ ALSO

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

1951 में स्थापित यह विधानसभा क्षेत्र अब तक 17 बार विधानसभा चुनाव देख चुका है। आलमनगर की राजनीति की खासियत यह रही है कि यहां मतदाताओं ने कुछ चुनिंदा नेताओं पर लंबा भरोसा जताया है। 1952 में हुए पहले चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के तनुक लाल यादव विजयी हुए थे। इसके बाद 1957 से 1972 तक कांग्रेस के यदुनंदन झा और विद्याकर कवि ने पांच बार जीत दर्ज की। 1977 से लेकर 1990 तक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने जनता पार्टी, लोकदल और जनता दल के टिकट पर लगातार चार बार इस सीट पर कब्जा जमाया। इसके बाद 1995 से नरेंद्र नारायण यादव इस क्षेत्र के निर्विवाद नेता बनकर उभरे। वे जनता दल और फिर जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर लगातार सात बार विधायक चुने गए। यह रिकॉर्ड उन्हें इस क्षेत्र की राजनीति का सबसे मजबूत चेहरा बनाता है।

ADVERTISEMENT

भौगोलिक रूप से आलमनगर मधेपुरा जिला मुख्यालय से लगभग 38 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और मुरलीगंज, नवगछिया तथा सहरसा जैसे शहरों से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, यह कई कस्बों से घिरा है, फिर भी यह मुख्यतः एक ग्रामीण क्षेत्र है, जो आज भी सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी से जूझ रहा है। यहां के लोग बाढ़, जलजमाव और खराब सड़क संपर्क जैसी समस्याओं से दशकों से परेशान हैं। कोसी नदी की मौसमी बाढ़ इस इलाके को बार-बार तबाह करती है और अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

आर्थिक रूप से यह इलाका कृषि पर निर्भर है। धान, मक्का और गेहूं यहां की प्रमुख फसलें हैं, जबकि औद्योगिक गतिविधियां न के बराबर हैं। यहां एक डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति भी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी बाधा है। यही वजह है कि हर चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बाढ़ नियंत्रण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठते हैं।

ADVERTISEMENT

जातीय समीकरण की बात करें तो आलमनगर में यादव और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास और पासवान भी ज्यादा संख्या में हैं और नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 में आलमनगर विधानसभा की कुल अनुमानित जनसंख्या 6,03,944 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 3,12,261 और महिलाओं की संख्या 2,91,683 है। वहीं, मतदाताओं की कुल संख्या 3,72,591 है, जिसमें 1,95,198 पुरुष, 1,77,386 महिलाएं और 7 थर्ड जेंडर हैं।

2025 के आगामी विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जनता एक बार फिर जेडीयू पर भरोसा जताती है या इस क्षेत्र की राजनीति में कोई बदलाव लाती है। विपक्षी दलों के लिए यह सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां जनता विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सजग है। अगर विपक्षी दल एक मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार उतारने में सफल होते हैं, तो मुकाबला कड़ा हो सकता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कांग्रेस ने पाकिस्तानी बयानबाजी को बढ़ावा दिया : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

भाजपा नेताओं का ममता सरकार पर हमला, कहा- तानाशाही का होगा अंत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश में पंजीकृत 115 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, अब नहीं मिलेगा कोई लाभ

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई में डेंगू के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, अब तक दो बच्चों की हुई मौत

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हिम्मत सिंह: डीपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जिन्होंने घरेलू सर्किट में दिखाया जलवा

August 10, 2025
ताज़ा समाचार

हेमंत सोरेन: विरासत से विजय तक, आदिवासी हितों की मजबूत आवाज

August 10, 2025
Next Post

क्राइम की टूटेगी रीढ़, बढ़ेगी अपराधियों की मुश्किलें, इस दिन आ रहे हैं ‘इंस्पेक्टर जेंडे’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091627
Total views : 5938074
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In