deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से दिल्ली में शोक की लहर

देशबन्धु by देशबन्धु
September 30, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के विकास में अहम योगदान देने वाले विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। उनके निधन से दिल्ली के राजनीतिक, व्यापारिक और खेल जगत में शोक की लहर छा गई है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन को दिल्ली और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

READ ALSO

शिव की नगरी में विराजती हैं महागौरी, जहां सिर्फ हाजिरी लगाने से ही धुल जाते हैं सारे पाप

झारखंड के गिरिडीह में शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की छह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण खंडेलवाल ने मल्होत्रा को दिल्ली का सच्चा मित्र और व्यापारियों का मसीहा करार दिया। उन्होंने कहा, “मल्होत्रा जी ने दिल्ली के आधुनिक विकास की नींव रखी और राजधानी की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। वे व्यापारिक समुदाय के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील थे। उनका सहयोग व्यापारियों के लिए ताकत का स्रोत था।”

ADVERTISEMENT

खंडेलवाल ने उनके खेल प्रेम को भी याद किया और कहा कि मल्होत्रा का खेलों के विकास में योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENT

वहीं, भाजपा नेता मनोज सिंह बिष्ट ने भी मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। वे कुशल संगठनकर्ता थे और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में माहिर थे। वे हमेशा दिल्ली के विकास के बारे में सोचते थे। उनका निधन दिल्ली भाजपा और शहर के लिए बड़ा नुकसान है।”

बिष्ट ने मुस्तफाबाद विधानसभा की जनता की ओर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

ADVERTISEMENT

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे।

एम्स ने एक बयान में कहा, “93 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर की सुबह उनका निधन हो गया।”

–आईएएनएस

एसएचके/एएस

देशबन्धु

Related Posts

शिव की नगरी में विराजती हैं महागौरी, जहां सिर्फ हाजिरी लगाने से ही धुल जाते हैं सारे पाप
ताज़ा समाचार

शिव की नगरी में विराजती हैं महागौरी, जहां सिर्फ हाजिरी लगाने से ही धुल जाते हैं सारे पाप

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

झारखंड के गिरिडीह में शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की छह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

September 30, 2025
भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से पाएं राहत, शरीर को लचीला बनाने के लिए करें ये 3 योगासन
ताज़ा समाचार

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से पाएं राहत, शरीर को लचीला बनाने के लिए करें ये 3 योगासन

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

सुरों के शहंशाह: ‘परफेक्शनिस्ट’ एसडी बर्मन, जो एक गाने के लिए लता मंगेशकर से 5 साल तक रहे नाराज

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

जेन-जी का राज कपूर-गुरु दत्त जैसे सिनेमा के दिग्गजों को भूलना चिंताजनक: सुभाष घई

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

1 अक्टूबर: आज ही जन्मे दो दिग्गज, एक ने वेटलिफ्टिंग में लहराया परचम, दूसरा कहलाया ‘बॉम्बे टाइगर’

September 30, 2025
Next Post

भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को बताया शर्मनाक, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

116181
Total views : 6027415
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In