सतना, देशबन्धु। प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने जमकर बवाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले मंत्री प्रहलाद सिंह के खिलाफ नारेबाजी की उसके बाद पुतला जला कर अपना गुस्सा निकाला।
बताया गया है कि प्रहलाद सिंह का पुतला जलाने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंग बिरंगी कट आउट के माध्यम से विरोधा भाषी नारे लगाकर पहले प्रदर्शन किया फिर अहंकारी मंत्री प्रहलाद का पुतला फंूक स्तीफे की मांग की गई। यह पूरा प्रदर्शन कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष, धर्मेश घई के नेतृत्व में किया गया। धर्मेश घई ने कहा कि प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा था कि, ‘अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है।
नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे। और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। यह भिखारी की फौज इक_ी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है । तो वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा की मंत्री अंतरमन से जो आवाज आई है वही भाजपा का अंतरमन की आवाज है। जिस तरह से जनता के मत का जो दान लिया है और दानी को ही भिकारी कहना गलत है। जनता इसका जवाब जरूर देगी।