deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

भाजपा सभी जिलों, सभी राज्यों और देश के विकास में भरोसा रखती है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

देशबन्धु by देशबन्धु
October 3, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए आपराधिक कानून को लॉन्च किया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को बहुमत देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही जनता को सतत विकास का भरोसा दिलाया।

READ ALSO

मुंबई एयरपोर्ट पर खिलौनों में छिपाकर लाई गई 79 करोड़ की कोकीन जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त, सभी उड़ानें रद्द

नए क्रिमिनल लॉ को लागू करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी प्रक्रिया भी देखी कि किस तरीके से मामलों को हल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कलाकारों ने एक पूरा एक्ट किया, जिसमें क्राइम की सूचना मिलने से लेकर आरोपी को सजा मिलने तक के सभी स्टेज को दिखाया गया।

ADVERTISEMENT

हरियाणा में नए क्रिमिनल लॉ से जनता को अपराध और मुकदमों में लंबी कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। अब कोई भी नागरिक किसी भी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवा सकेगा, जिसे 15 दिन में संबंधित थाने में ट्रांसफर करना अनिवार्य होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिरह और अपील होगी। यौन अपराधों में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी जरूरी होगी। विदेश में गैंगस्टरों पर भी भारतीय अदालतें मुकदमा चला सकेंगी।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने आज 825 करोड़ रुपए के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनता के लिए चार विकास कार्यों का लोकार्पण और आठ विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता का विकास करना है और इसी लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।

शाह ने कहा कि भाजपा भेदभाव में यकीन नहीं रखती है। हम सभी जाति और सभी धर्मों के लोगों को समान मानते हैं। पहले मनोहर लाल खट्टर ने और अब नायब सैनी ने हरियाणा के विकास के लिए कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ADVERTISEMENT

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उस धारणा को खत्म करने का काम किया है, जिसमें कहा जाता था कि एक सरकार आती है तो एक जिले का विकास होता है और दूसरी सरकार आती है तो दूसरे जिले का विकास होता है, बाकी का हरियाणा लाइन में ही खड़ा रहता था। लेकिन, भाजपा सभी जिलों, सभी राज्यों और देश के विकास में भरोसा रखती है।

–आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

मुंबई एयरपोर्ट पर खिलौनों में छिपाकर लाई गई 79 करोड़ की कोकीन जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त, सभी उड़ानें रद्द

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: जापान के प्रतियोगियों को कोबे जैसी लग रही दिल्ली

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

ग्वालियर : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सड़कों पर विशेष ध्यान

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र परिसर से बाहर होगा : हरजोत बैंस

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

स्थिर और पूर्वानुमेय कर नीति विकास के लिए अहम: नीति आयोग के सीईओ

October 3, 2025
Next Post
भारत मजबूत आर्थिक विकास पथ पर, अब सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र: आरबीआई के पूर्व उप गवर्नर

भारत मजबूत आर्थिक विकास पथ पर, अब सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र: आरबीआई के पूर्व उप गवर्नर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

117393
Total views : 6034455
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In