भुआबिछिया (देशबंधु)
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा में विधानसभा बिछिया के जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम दुलादर,पलकी,भानपुर,कुसमी ,कचनारी ,उरवाहि में विकास यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री, जनपद सदस्य नीरज मरकाम ने किया।आम जनता से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में संवाद स्थापित कर उन्हें इसका पूर्ण लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विकास कार्यों के भूमिपूजन ,लोकार्पण किये गए। श्री मरकाम ने कहा भाजपा सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभान्वित करने प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
फोटो – विकास यात्रा में जन समस्या सुनते नीरज मरकाम
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT