deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और सेशेल्स डिफेंस फोर्स के बीच हुई पेशेवर गतिविधियां

देशबन्धु by देशबन्धु
September 5, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और सेशेल्स डिफेंस फोर्स के बीच हुई पेशेवर गतिविधियां
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के समुद्री जहाजों ने सेशेल्स की राजधानी पोर्ट विक्टोरिया का दौरा किया है। अब यह समुद्री यात्रा पूरी होने पर ये समुद्री जहाज विक्टोरिया से रवाना हो गए हैं। ये भारतीय नौसैनिक जहाज लॉंग रेंज ट्रेनिंग डिप्लॉयमेंट के तहत विक्टोरिया गए थे। इनमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तीर और आईएनएस शार्दुल शामिल हैं, इसके अलावा भारतीय तटरक्षक पोत सारथी भी इस बेड़े का हिस्सा रहा।

READ ALSO

मॉरीशस के पीएम का भारत दौरा, कई मुद्दों पर होगी बातचीत

ऑस्ट्रेलिया में एंटी-इमिग्रेशन विरोध, भारत सरकार ने जताई चिंता

आईएनएस तीर और आईएनएस शार्दुल भारतीय नौसेना के प्रथम ट्रेनिंग स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस सारथी अब पोर्ट विक्टोरिया से सफल दौरे के बाद यहां से रवाना हो गए हैं। चार दिवसीय यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और सेशेल्स डिफेंस फोर्स के बीच कई पेशेवर गतिविधियां हुईं। इनमें दोनों सेनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल थे।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा, सामाजिक आदान-प्रदान आयोजित किए गए, जिससे दोनों समुद्री देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए। पोर्ट कॉल के दौरान नौसेना के सीनियर ऑफिसर कैप्टन टिजो के जोसेफ और आईएनएस शार्दूल और आईसीजीएस सारथी के कमांडिंग ऑफिसर्स ने सेशेल्स के विदेश और पर्यटन मंत्री से मुलाकात की। इन भारतीय अधिकारियों ने यहां सेशेल्स डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज मेजर जनरल माइकल रोसेट के साथ भी चर्चा की है। इस दौरान भारत और सेशेल्स के बीच स्थायी साझेदारी तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक नौसेना के जहाजों पर डेक रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सेशेल्स डिफेंस फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय प्रवासी, राजनयिक और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। मेजर जनरल माइकल रोसेट ने क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की और द्विपक्षीय रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने की सेशेल्स की प्रतिबद्धता दोहराई।

यात्रा के दौरान संयुक्त योग सत्रों में स्थानीय नागरिकों और भारतीय प्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय नौसेना बैंड ने विक्टोरिया टाउन क्लॉक टॉवर पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहना की। इसके अलावा, भारतीय नौसेना और सेशेल्स डिफेंस फोर्स कर्मियों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच भी खेला गया। ऐसे आयोजनों ने दोनों सेनाओं के बीच आपसी सौहार्द को और बढ़ाया। सामुदायिक कार्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना द्वारा यहां पॉइंट लार्यू स्थित वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री और स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गईं।

भारतीय नौसैनिक प्रशिक्षुओं ने सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस और मैरीटाइम ट्रेनिंग एंड सपोर्ट सेंटर का दौरा किया। क्रॉस-ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत सेशेल्स डिफेंस फोर्स कर्मियों को छोटे हथियारों के संचालन और अग्निशमन का प्रशिक्षण भारतीय जहाजों पर दिया गया। इसके साथ ही, सेशेल्स में मौजूद स्पेनिश नौसेना के जहाज के साथ भी पेशेवर वार्तालाप हुए। यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच मित्रता के गहरे संबंधों को और मजबूत करता है। यह यात्रा भारतीय नौसेना की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि वह ‘महा-सागर’ की परिकल्पना के अनुरूप क्षेत्रीय साझेदारी और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देती रहेगी।

–आईएएनएस

जीसीबी/एसके

देशबन्धु

Related Posts

मॉरीशस के पीएम का भारत दौरा, कई मुद्दों पर होगी बातचीत
अंतरराष्ट्रीय

मॉरीशस के पीएम का भारत दौरा, कई मुद्दों पर होगी बातचीत

September 5, 2025
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में एंटी-इमिग्रेशन विरोध, भारत सरकार ने जताई चिंता

September 5, 2025
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने यूक्रेन में शांति बहाली के प्रयासों का किया समर्थन, सभी पक्षों से उचित कदम उठाने की अपील

September 5, 2025
विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान पर नहीं दिया जवाब, कहा- कोई टिप्पणी नहीं
अंतरराष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान पर नहीं दिया जवाब, कहा- कोई टिप्पणी नहीं

September 5, 2025
बांग्लादेश: कोर्ट के फैसले पर भड़की अवामी लीग, नरसंहार की राजनीति को वैध ठहराने का आरोप
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश: कोर्ट के फैसले पर भड़की अवामी लीग, नरसंहार की राजनीति को वैध ठहराने का आरोप

September 5, 2025
ट्रंप ने बयां किया भारत और रूस को खोने का दर्द, चीन पर साधा निशाना
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने बयां किया भारत और रूस को खोने का दर्द, चीन पर साधा निशाना

September 5, 2025
Next Post
दुर्गति की ओर ले जाती है किसी भी राष्ट्र के भीतर की अराजकता : सीएम योगी

दुर्गति की ओर ले जाती है किसी भी राष्ट्र के भीतर की अराजकता : सीएम योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096671
Total views : 5963370
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In