deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

भारतीय प्रवासियों को अपनाने के लिए जताया पुर्तगाल का आभार

देशबन्धु by देशबन्धु
March 17, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली 17 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत में है। सोमवार को पुर्तगाली असेंबली के उपाध्यक्ष मार्कोस पेरेस्ट्रेलो के नेतृत्व में इस संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन परिसर में राज्यसभा के उपसभापति से भेंट की। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि पुर्तगाली व्यवसायों को भारत के विशाल बाजार और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी कर सकें, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का भी हिस्सा बन सकें। उपसभापति ने पुर्तगाल द्वारा भारतीय प्रवासियों को अपनाने और उन्हें अपने समाज एवं समुदाय में सम्मिलित करने में दिखाए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

READ ALSO

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग एक्स के मैच यूएई में शिफ्ट किए

उन्होंने कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और प्रगाढ़ हुआ है। इस मुलाकात के दौरान राज्यसभा के उपसभापति ने भारत और पुर्तगाल के बीच साझा इतिहास, सामुद्रिक संबंधों और बहुपक्षवाद के समान मूल्यों को सराहा। हरिवंश ने भारत और पुर्तगाल के बीच उन सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना की, जो साझा इतिहास, सामुद्रिक संबंधों, सांस्कृतिक एवं प्रवासी समुदाय के जुड़ाव पर आधारित हैं।

ADVERTISEMENT

भारत और पुर्तगाल के दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, राज्यसभा के उप सभापति ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दोनों देश अपने 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। दोनों देश कला, संस्कृति, अकादमिक सम्मेलनों, संगोष्ठियों, पुस्तक विमोचन और फिल्मों के क्षेत्र में विभिन्न कार्यकलाप कर रहे हैं। भारत और पुर्तगाल दोनों ही नेतृत्व के उच्च स्तर पर सतत संपर्क और संवाद की परंपरा को बनाए रखे हुए हैं।

भारत और पुर्तगाल के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए, हरिवंश ने कहा कि पुर्तगाल के लोगों में भारतीय संस्कृति, दर्शन, योग, आयुर्वेद, संगीत, नृत्य, भारतीय व्यंजन और फिल्मों के प्रति गहरी रुचि रही है। भारत और पुर्तगाल के बीच स्वाभाविक सामंजस्य और परस्पर पूरकता को उजागर करते हुए, इस बात पर बल दिया गया कि दोनों देशों को घनिष्ठ संबंधों को और प्रगाढ़ करने, नए अवसरों की खोज करने की जानी चाहिए। इस दूरदर्शी साझेदारी की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

बैठक के समापन पर राज्यसभा के उपसभापति ने आशा व्यक्त की कि पुर्तगाली असेंबली के प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत-पुर्तगाल साझेदारी को और सुदृढ करेगी तथा दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों को नई गति देगी।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

जीसीबी/सीबीटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस

May 9, 2025
ताज़ा समाचार

पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग एक्स के मैच यूएई में शिफ्ट किए

May 9, 2025
ताज़ा समाचार

अमेरिका ने भारत, पाकिस्तान से तनाव कम कर वार्ता करने की अपील की

May 9, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात

May 9, 2025
ताज़ा समाचार

सरकारी आदेश के बाद ‘एक्स’ का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक

May 9, 2025
ताज़ा समाचार

बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की

May 9, 2025
Next Post

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्वस्थ मन और स्वस्थ तन बहुत आवश्यक : राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

बिहार: पॉक्सो एक्ट के तहत एक शख्स गिरफ्तार

बिहार: पॉक्सो एक्ट के तहत एक शख्स गिरफ्तार

February 4, 2023
बीजेपी ने चुनाव आयोग से की अभिषेक बनर्जी की शिकायत

बीजेपी ने चुनाव आयोग से की अभिषेक बनर्जी की शिकायत

April 25, 2024
‘फेंटेनाइल जैसे पदार्थों पर चीन के नियंत्रण’ पर श्वेत पत्र जारी

‘फेंटेनाइल जैसे पदार्थों पर चीन के नियंत्रण’ पर श्वेत पत्र जारी

March 4, 2025

हम ऐसे मोबिलिटी सिस्टम पर काम कर रहे जो अर्थव्यवस्था और इकोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है : पीएम मोदी

January 17, 2025
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

080574
Total views : 5867875
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In