deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

भारत-इंडोनेशिया नौसैनिक वार्ता, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा

देशबन्धु by देशबन्धु
September 17, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
भारत-इंडोनेशिया नौसैनिक वार्ता, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत व इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच यह एक नौसैनिक वार्ता थी। इस वार्ता में भारत व इंडोनेशिया ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की। भारत व इंडोनेशिया के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने दोनों देशों द्वारा संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों को लेकर भी बातचीत की है।

READ ALSO

भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

चीन के 34 प्रकृति रिजर्व विश्व जैवमंडल रिजर्व बन गए हैं

नौसेना के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के बीच यह 13वीं नौसैनिक स्टाफ वार्ता थी जो नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए नौसेना ने बताया कि इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय नौसेना की ओर से रियर एडमिरल निर्भय बापना ने की। वहीं भारत आए इंडोनेशियाई नौसेना के प्रतिनिधि मंडल की ओर से रियर एडमिरल रेटियोनो कुंटो ने इस वार्ता की सह-अध्यक्षता की है।

ADVERTISEMENT

भारत-इंडोनेशिया नौसैनिक वार्ता के दौरान दोनों देशों ने संचालनात्मक सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशिक्षण सहयोग के नए अवसरों को तलाशने पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामुद्रिक सुरक्षा को सहयोगात्मक रूप से आगे बढ़ाने के लिए ठोस तंत्र विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर भारत-इंडोनेशिया संबंधों को “मैत्री का सेतु” बताया गया।

वहीं दूसरी ओर भारत और म्यांमार के बीच त्रिदलीय सैन्य-सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई। दोनों देशों के बीच यह तीसरा तीन-दिवसीय पारस्परिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय वायुसेना का आईएल-76 विमान 120 तीनों सेनाओं के भारतीय जवानों व अधिकारियों को लेकर म्यांमार की राजधानी नेपीडाॅ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

ADVERTISEMENT

वहीं, म्यांमार सशस्त्र बलों का प्रतिनिधिमंडल भी इसी विमान से भारत के बोधगया पहुंचा है। जहां विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को एक नए सांस्कृतिक आयाम के साथ मजबूत करेगा और दोनों सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगा। इन दो सैन्य पहलों के साथ भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अपने रणनीतिक साझेदार देशों—इंडोनेशिया और म्यांमार—के साथ रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

जीसीबी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय

भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

September 17, 2025
चीन के 34 प्रकृति रिजर्व विश्व जैवमंडल रिजर्व बन गए हैं
अंतरराष्ट्रीय

चीन के 34 प्रकृति रिजर्व विश्व जैवमंडल रिजर्व बन गए हैं

September 17, 2025
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने स्थान विशेष आधुनिक व्यावसायिक व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया
अंतरराष्ट्रीय

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने स्थान विशेष आधुनिक व्यावसायिक व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया

September 17, 2025
अंतरराष्ट्रीय

पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा

September 17, 2025
ईरान: इजरायल की जासूसी के दोषी को मिली सजा-ए-मौत, बेटी बोली- मेरे पिता निर्दोष
अंतरराष्ट्रीय

ईरान: इजरायल की जासूसी के दोषी को मिली सजा-ए-मौत, बेटी बोली- मेरे पिता निर्दोष

September 17, 2025
बांग्लादेश: बीएनपी ने कार्यकारी आदेश से पार्टियों पर पाबंदी को ‘खतरनाक’ बताया
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश: बीएनपी ने कार्यकारी आदेश से पार्टियों पर पाबंदी को ‘खतरनाक’ बताया

September 17, 2025
Next Post
नवंबर 2019 में यूएन में पास हुआ था प्रस्ताव, 2020 में पहली बार मनाया गया अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस

नवंबर 2019 में यूएन में पास हुआ था प्रस्ताव, 2020 में पहली बार मनाया गया अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

106827
Total views : 5989109
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In