deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ पीएम मोदी ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

देशबन्धु by देशबन्धु
July 10, 2025
in राष्ट्रीय
0
‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ पीएम मोदी ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

READ ALSO

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना दौरा, बिहार चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन

विद्वानों और छात्रों ने ज्ञान भारतम पोर्टल को प्राचीन ज्ञान के संरक्षण के लिए बताया एक ऐतिहासिक कदम

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सेनाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

ADVERTISEMENT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरित किया है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था। वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। नवंबर 1999 में वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री थे। अक्टूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उससे पहले। 2003 में वे वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री बने।

2013 से 2015 तक वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा शुरू की थी।

ADVERTISEMENT

2014 में वे नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने, और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर भी उन्हें रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना दौरा, बिहार चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन
राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना दौरा, बिहार चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन

September 13, 2025
विद्वानों और छात्रों ने ज्ञान भारतम पोर्टल को प्राचीन ज्ञान के संरक्षण के लिए बताया एक ऐतिहासिक कदम
राष्ट्रीय

विद्वानों और छात्रों ने ज्ञान भारतम पोर्टल को प्राचीन ज्ञान के संरक्षण के लिए बताया एक ऐतिहासिक कदम

September 12, 2025
झारखंड : खनन क्षेत्र की चुनौतियों का केंद्र और राज्य मिलकर निकालेंगे समाधान, उच्चस्तरीय बैठक में बनी सहमति
राष्ट्रीय

झारखंड : खनन क्षेत्र की चुनौतियों का केंद्र और राज्य मिलकर निकालेंगे समाधान, उच्चस्तरीय बैठक में बनी सहमति

September 12, 2025
पंजाब आपदा: मान के ऐलान पर बोले केजरीवाल, डेढ़ महीने में मुआवजे के चेक होंगे वितरित
राष्ट्रीय

पंजाब आपदा: मान के ऐलान पर बोले केजरीवाल, डेढ़ महीने में मुआवजे के चेक होंगे वितरित

September 12, 2025
राष्ट्रीय

नोएडा में किसानों पर लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

September 12, 2025
राहुल और तेजस्वी बिहार को गुमराह कर रहे हैं, महागठबंधन की पदयात्रा चोर के खिलाफ चोरी की तरह : गिरिराज सिंह
राष्ट्रीय

राहुल और तेजस्वी बिहार को गुमराह कर रहे हैं, महागठबंधन की पदयात्रा चोर के खिलाफ चोरी की तरह : गिरिराज सिंह

September 12, 2025
Next Post

दिल्ली में साइबर ठग गिरफ्तार, नकली होटल बुकिंग कर लोगों को लगाया चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099277
Total views : 5975626
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In