deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ब्लॉग

भारत ने बर्फीले ग्लेशियरों के संरक्षण के प्रति वैश्विक मंच पर दोहराई प्रतिबद्धता

देशबन्धु by देशबन्धु
May 31, 2025
in ब्लॉग
0
भारत ने बर्फीले ग्लेशियरों के संरक्षण के प्रति वैश्विक मंच पर दोहराई प्रतिबद्धता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि ग्लेशियरों का पिघलना न केवल एक चेतावनी है, बल्कि यह एक तत्काल और गंभीर खतरा है, जिसका जल सुरक्षा, जैव विविधता और अरबों लोगों की आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

READ ALSO

इंडिगो ने एयरबस को 30 अतिरिक्त वाइड-बॉडी ए350 विमानों का दिया ऑर्डर

अमेरिका ने बीफ इंपोर्ट, डेटा ट्रांसफर पर दक्षिण कोरिया के प्रतिबंधों का उठाया मुद्दा

वे यह बात ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित ग्लेशियर संरक्षण पर उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के प्लेनरी सत्र को संबोधित करते हुए कह रहे थे।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लेशियरों के पिघलने की गति तेजी से बढ़ रही है, और इसका सबसे ज्यादा असर हिमालय जैसे पर्वतीय क्षेत्रों पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया, जो वैश्विक उत्सर्जन में कम योगदान देता है, वह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है।

उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में “साझी लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियां और क्षमताएं” के सिद्धांत पर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने विकासशील देशों के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता बढ़ाने, वैज्ञानिक अनुसंधान साझा करने और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की अपील की।

कीर्ति वर्धन सिंह ने 2025 को ‘अंतर्राष्ट्रीय हिमनद संरक्षण वर्ष’ और 2025-2034 को ‘क्रायोस्फेरिक विज्ञानों के लिए कार्रवाई का दशक’ घोषित किए जाने का स्वागत किया और कहा कि यह निर्णय वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में एक अहम कदम है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के अंतर्गत चल रहे “हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमएससीएचई)” के तहत कई रणनीतिक कदम उठा रही है। इसके अलावा, भारत ने क्रायोस्फियर और जलवायु परिवर्तन अध्ययन केंद्र की स्थापना भी की है, जो भारतीय हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों और झीलों की निगरानी और अनुसंधान के लिए समर्पित है।

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “भारत साझेदारी को मजबूत करने, विशेषज्ञता साझा करने और हमारे साझा भविष्य की रक्षा के लिए सार्थक योगदान देने के लिए तैयार है।”

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और मंत्रियों ने भाग लिया, जहां ग्लेशियरों की सुरक्षा के लिए तत्काल वैश्विक कदम उठाने पर चर्चा हुई। ग्लेशियर न केवल ताजे पानी के महत्वपूर्ण स्रोत हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के संवेदनशील संकेतक भी हैं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीएससी/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

ब्लॉग

इंडिगो ने एयरबस को 30 अतिरिक्त वाइड-बॉडी ए350 विमानों का दिया ऑर्डर

June 1, 2025
ब्लॉग

अमेरिका ने बीफ इंपोर्ट, डेटा ट्रांसफर पर दक्षिण कोरिया के प्रतिबंधों का उठाया मुद्दा

June 1, 2025
ब्लॉग

मिंत्रा का 22वां ईओआरएस लाइव, 10 हजार से अधिक ब्रांडों के 40 लाख से अधिक स्टाइल उपलब्ध

May 31, 2025
ब्लॉग

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्राइवेट मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम में एक अरब डॉलर के नए निवेश का प्रस्ताव रखा

May 31, 2025
भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह का अंत सतर्कता के साथ किया, लगातार दिखा कंसोलिडेशन
ब्लॉग

भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह का अंत सतर्कता के साथ किया, लगातार दिखा कंसोलिडेशन

May 31, 2025
ब्लॉग

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर, आगे बढ़ने के लिए आंध्र प्रदेश भी तैयार : चंद्रबाबू नायडू

May 31, 2025
Next Post

आर्टिकल 370 पर सलमान खुर्शीद का बयान स्वागत योग्य : संजय निरुपम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083255
Total views : 5884923
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In