deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

भारत लोकतंत्र की जननी है, इसके सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारी : सिंधिया

देशबन्धु by देशबन्धु
August 25, 2025
in राष्ट्रीय
0
भारत लोकतंत्र की जननी है, इसके सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारी : सिंधिया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 25अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आयोजित विट्ठल भाई पटेल निर्वाचन शताब्दी समारोह एवं ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित देशभर की विधानसभाओं व विधान परिषदों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने माओवादी संगठन के 3 सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य राष्ट्रहित और जनकल्याण होना चाहिए : सीएम रेखा गुप्ता

सिंधिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की जीवंत आत्मा है। विट्ठलभाई पटेल ने औपनिवेशिक ढांचे के बीच भारतीय संसदीय गरिमा को नई पहचान दी और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और जी-20 जैसे वैश्विक मंचों पर हमारे लोकतांत्रिक मॉडल की सराहना हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधी आबादी को सशक्त प्रतिनिधित्व और बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करता है। आज महिलाएं पंचायत से संसद और शिक्षा से उद्यमिता तक हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा बन रही हैं।

ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। हमें मिलकर पूर्वजों के सपनों को साकार करना है और लोकतंत्र की ज्योति को सदैव प्रज्वलित रखना है।

सिंधिया ने कहा कि बिहार की पावन धरती वैशाली, विश्व के पहले गणतंत्र की साक्षी रही है, जो भारत की प्राचीन और गहरी लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाती है। आज वही परंपरा संविधान और संसदीय व्यवस्था के माध्यम से और सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र न केवल हमारे लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है, और इसी कारण भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा और हाल ही में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं ने स्वीकार किया कि 140 करोड़ की आबादी में भारत का लोकतांत्रिक मॉडल समावेशी शासन का अद्भुत उदाहरण है। यह भारतीय लोकतंत्र की वैश्विक मान्यता है।

1927 तक यह भवन ब्रिटिश काल की केंद्रीय विधानसभा के रूप में प्रयुक्त होता रहा। स्वतंत्रता के बाद महानगर परिषद व दिल्ली विधानसभा यहीं से संचालित हुई और 1993 से यह दिल्ली विधानसभा का स्थायी भवन है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसके/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

छत्तीसगढ़ टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने माओवादी संगठन के 3 सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ टेरर फंडिंग केस में एनआईए ने माओवादी संगठन के 3 सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

August 25, 2025
राष्ट्रीय

जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य राष्ट्रहित और जनकल्याण होना चाहिए : सीएम रेखा गुप्ता

August 25, 2025
मालदा में वाम मोर्चा का जुलूस, गंगा नदी के कटाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग
राष्ट्रीय

मालदा में वाम मोर्चा का जुलूस, गंगा नदी के कटाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग

August 25, 2025
चुनाव जीतने के लिए नहीं, जनता का विश्वास निभाने के लिए कार्य करें जनप्रतिनिधि: महाना
राष्ट्रीय

चुनाव जीतने के लिए नहीं, जनता का विश्वास निभाने के लिए कार्य करें जनप्रतिनिधि: महाना

August 25, 2025
यूपी का विकास देश के अन्य प्रदेशों के लिए बना प्रेरणा का स्त्रोत : वी नारायणन
राष्ट्रीय

यूपी का विकास देश के अन्य प्रदेशों के लिए बना प्रेरणा का स्त्रोत : वी नारायणन

August 25, 2025
शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप का ऐलान, सीएम योगी ने कहा- भारत की विकास यात्रा में प्रदेश सहभागी
राष्ट्रीय

शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप का ऐलान, सीएम योगी ने कहा- भारत की विकास यात्रा में प्रदेश सहभागी

August 25, 2025
Next Post

‘कृष’ का मास्क बनाने में लगे 6 महीने, शूटिंग के लिए मंगवाई थी स्पेशल एसी बस : राकेश रोशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

095284
Total views : 5953660
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In