सतना, देशबन्धु। कानपुर से घूमने आए बी फार्मा के छात्र देवेश तिवारी (19) की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार के शाम की बताई जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देवेश अपने तीन दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था।
शाम साढ़े पांच बजे वे आरोग्यधाम घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान देवेश गहरे पानी में चलाआसपास मौजूद लोग नदी में उतरे, लेकिन देवेश का पता नहीं चल सका।
शव को निकालने में लगे पांच घंटे
नयागांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद देवेश का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चित्रकूट पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेज दिया है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।