deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ब्लॉग

मनुष्यों में डिमेंशिया और अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती हैं बिल्लियां : अध्ययन

देशबन्धु by देशबन्धु
August 12, 2025
in ब्लॉग
0
मनुष्यों में डिमेंशिया और अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती हैं बिल्लियां : अध्ययन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन में पता चला है कि बिल्लियों में डिमेंशिया की स्थिति इंसानों में अल्जाइमर रोग से मिलती-जुलती है। इससे बिल्लियां इस रोग के अध्ययन और इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल बन सकती हैं।

READ ALSO

ट्रेडिशनल तौर पर फर्मेंटेड फूड विविध आबादी को स्वस्थ रखने में हेल्प कर सकता है: रिसर्च

भारत-फ्रांस महासागर मिशन में भारत ने 5,000 मीटर गहराई तक गोता लगाने का कीर्तिमान हासिल किया

यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के वैज्ञानिकों ने पाया कि डिमेंशिया से पीड़ित बिल्लियों के दिमाग में टॉक्सिक प्रोटीन ‘एमिलॉइड-बीटा’ का जमाव होता है, जो अल्जाइमर रोग की मुख्य विशेषता है। यह शोध यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुआ है।

ADVERTISEMENT

शोधकर्ताओं के अनुसार, उम्रदराज बिल्लियों में डिमेंशिया के कारण व्यवहार में बदलाव देखे जाते हैं, जैसे बार-बार म्याऊं करना, भ्रम की स्थिति और नींद में खलल। ये लक्षण इंसानों में अल्जाइमर रोग से मिलते-जुलते हैं।

अध्ययन के प्रमुख लेखक, विश्वविद्यालय के डिस्कवरी ब्रेन साइंसेज केंद्र के संवाददाता रॉबर्ट आई. मैकगीचन ने बताया, “यह शोध यह समझने में मदद करता है कि एमिलॉइड-बीटा प्रोटीन बिल्लियों में दिमागी कार्यक्षमता और मेमोरी लॉस को कैसे प्रभावित करता है।”

उन्होंने आगे बताया कि पहले अल्जाइमर रोग का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक जेनेटिक रूप से बदले गए रोडेंट मॉडल का इस्तेमाल करते थे। लेकिन इनमें डिमेंशिया अपने आप नहीं होता। बिल्लियों में डिमेंशिया स्वाभाविक रूप से होता है, इसलिए उनका अध्ययन करने से अल्जाइमर के बारे में नई जानकारी मिल सकती है। यह बिल्लियों और इंसानों, दोनों के लिए नए इलाज का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है।

रोडेंट ग्रुप में चूहे, गिलहरी, ऊदबिलाव जैसे स्तनधारी आते हैं।

ADVERTISEMENT

वैज्ञानिकों ने 25 मृत बिल्लियों के दिमाग का अध्ययन किया, जिनमें कुछ डिमेंशिया से पीड़ित थीं। शक्तिशाली माइक्रोस्कोपी के जरिए पाया गया कि उम्रदराज और डिमेंशिया से ग्रस्त बिल्लियों के दिमाग के सिनैप्स (ब्रेन सेल्स के बीच संदेश भेजने वाले लिंक) में एमिलॉइड-बीटा का जमाव था। सिनैप्स दिमाग के स्वस्थ कार्य के लिए जरूरी हैं, और इनका नुकसान अल्जाइमर रोग में मेमोरी और सोचने की क्षमता को कम करता है।

शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि दिमाग में कुछ सहायक कोशिकाएँ होती हैं, जैसे कि एस्ट्रोसाइट्स और माइक्रोग्लिया। ये कोशिकाएं खराब हो चुके सिनैप्स को ‘खा’ जाती हैं या निगल लेती हैं। इस प्रक्रिया को सिनैप्टिक प्रूनिंग कहते हैं। यह प्रक्रिया दिमाग के विकास के लिए तो अच्छी होती है, लेकिन डिमेंशिया में यह सिनैप्स के नुकसान का कारण बन सकती है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अध्ययन न केवल बिल्लियों में डिमेंशिया को समझने और प्रबंधित करने में मदद करेगा, बल्कि इंसानों में अल्जाइमर रोग के लिए नए इलाज को विकसित करने में भी योगदान दे सकता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एमटी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ट्रेडिशनल तौर पर फर्मेंटेड फूड विविध आबादी को स्वस्थ रखने में हेल्प कर सकता है: रिसर्च
ब्लॉग

ट्रेडिशनल तौर पर फर्मेंटेड फूड विविध आबादी को स्वस्थ रखने में हेल्प कर सकता है: रिसर्च

August 14, 2025
ब्लॉग

भारत-फ्रांस महासागर मिशन में भारत ने 5,000 मीटर गहराई तक गोता लगाने का कीर्तिमान हासिल किया

August 14, 2025
ब्लॉग

एफआईआई द्वारा 1.5 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार मजबूत

August 14, 2025
ब्लॉग

औसत न्यूनतम बैलेंस बढ़ाने की रिपोर्ट्स का एचडीएफसी बैंक ने किया खंडन, कहा- नहीं हुआ कोई बदलाव

August 14, 2025
ब्लॉग

हाथी पांव की बीमारी को दूर करने में सरकार की ये नीति कारगर रही : डॉ. एनके गांगुली

August 13, 2025
ब्लॉग

रियलमी और ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स ने टी200 लाइट का स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू किया, हाइब्रिड एएनसी ईयरबड्स भी जल्द ही लॉन्च होंगे

August 13, 2025
Next Post
मनुष्यों में डिमेंशिया और अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती हैं बिल्लियां : अध्ययन

मनुष्यों में डिमेंशिया और अल्जाइमर के इलाज में मददगार हो सकती हैं बिल्लियां : अध्ययन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093331
Total views : 5943879
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In