deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

महाशिवरात्रि से पहले काठगढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु, जानें प्राचीन मंदिर का रहस्य

देशबन्धु by देशबन्धु
February 26, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नूरपुर, (हिमाचल प्रदेश), 26 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि पर्व बहुत आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पहले ही विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के काठगढ़ महादेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर पहुंच गया है। हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। आखिर क्या है इस प्राचीन मंदिर का रहस्य? क्यों हर वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं? आइए जानते हैं इस अद्भुत शिवलिंग और मंदिर से जुड़ी पौराणिक एवं ऐतिहासिक गाथाएं।

READ ALSO

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी और एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते बीच रास्ते से लौटी, मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

‘उनका स्वभाग बहुत ही सरल था’, पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर बोले उनके कर्मचारी विजयभाई

शिवपुराण के अनुसार, एक बार भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच घोर युद्ध छिड़ गया। जब महाप्रलय के आसार नजर आए, तब भगवान शिव ने स्वयं को ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट किया और इस युद्ध को रोक कर दिया। मान्यता है कि जिस स्थान पर उन्होंने यह दिव्य रूप धारण किया, वही स्थान काठगढ़ महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

ADVERTISEMENT

एक अन्य जनश्रुति के अनुसार, इस स्थान पर पहले गुर्जर समुदाय के लोग रहा करते थे। वे अपने दूध के मटके एक विशेष चट्टान पर रखते थे, जो धीरे-धीरे ऊपर उठने लगती थी। तब भैरव जी की कृपा से इसे छोटा कर दिया जाता था, लेकिन यह फिर बढ़ जाता। जब यह बात तत्कालीन राजा को पता चली, तो उन्होंने इस रहस्यमयी चट्टान की खुदाई करवाई और विद्वानों से परामर्श लिया। विद्वानों ने श्रावण मास में शिव पूजन का सुझाव दिया, जिसके बाद यहां शिव-पार्वती की प्रतिमा प्रकट हुई।

इस स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई 5.5 फीट है और इसके पास ही 2 इंच की दूरी पर एक छोटा पत्थर स्थित है, जिसे माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि हर वर्ष 15 जनवरी तक शिवलिंग और पार्वती शिला के बीच की दूरी कम हो जाती है और फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

ADVERTISEMENT

महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां चार दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। दर्शन के लिए भक्तों को कई बार दो से तीन दिन तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है। मंदिर की प्रबंधन समिति, जिसकी देखरेख ओमप्रकाश कटोच द्वारा की जाती है, यात्रियों की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए यहां तीन मंजिला धर्मशाला भी बनाई गई है।

यह मंदिर वैदिक काल से पूजित रहा है, लेकिन इसका पुनर्निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। इतिहासकारों के अनुसार, महाराजा रणजीत सिंह प्रतिवर्ष कांगड़ा, ज्वालामुखी और काठगढ़ महादेव के दर्शन करने आते थे। इतना ही नहीं, वे शुभ कार्यों के लिए यहां के प्राचीन कुएं का जल भी मंगवाते थे, जिसे अत्यंत पवित्र और रोग नाशक माना जाता था।

मान्यता के अनुसार, भगवान राम के अनुज भरत जब अपने ननिहाल कैकयी देश जाते थे, तो वे व्यास नदी पार कर यहां स्नान करते और भगवान शिव की अर्चना करने के बाद ही आगे बढ़ते थे।

लोककथाओं के अनुसार, यह गांव पहले एक बड़ा कस्बा था, जहां न्यायिक फैसले लिए जाते थे। अपराधियों को ‘काठ’ (लकड़ी की बेड़ियों) में बांधा जाता था, जिसके कारण इस स्थान का नाम ‘काठगढ़’ पड़ा।

इतिहासकारों के अनुसार, विश्व विजेता सिकंदर भारत विजय के दौरान जब व्यास नदी तक पहुंचा, तो उसके सैनिकों ने आगे बढ़ने से मना कर दिया। यह स्थान सिकंदर की वापसी स्थल के रूप में भी जाना जाता है। कई इतिहासकारों का मानना है कि सिकंदर ने यहां शिवलिंग के चारों ओर एक मजबूत दीवार बनवाई थी।

ADVERTISEMENT

भगवान शिव को अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाला देवता माना जाता है। काठगढ़ महादेव मंदिर में हर वर्ष असंख्य श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने पर पुनः यहां कृतज्ञता स्वरूप पूजा-अर्चना करते हैं।

काठगढ़ महादेव न केवल पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम भी है। महाशिवरात्रि पर यह स्थान शिवमय हो उठता है और शिवभक्तों की असीम श्रद्धा इसे और भी दिव्य बना देती है।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

देशबन्धु

Related Posts

एयर इंडिया लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
ताज़ा समाचार

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी और एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते बीच रास्ते से लौटी, मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

June 13, 2025
ताज़ा समाचार

‘उनका स्वभाग बहुत ही सरल था’, पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर बोले उनके कर्मचारी विजयभाई

June 13, 2025
ताज़ा समाचार

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी समन से बचने के आरोपों का किया खंडन, जांच में सहयोग का दिया भरोसा

June 13, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

June 13, 2025
खेल

एमएलसी 2025: टी20 मैच में फिन एलन ने रचा इतिहास, 19 छक्कों के दम पर जड़े 151 रन, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

June 13, 2025
ताज़ा समाचार

दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मौनी रॉय का स्पेशल पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया’

June 13, 2025
Next Post

आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के तीन साल पूरे होने का मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084173
Total views : 5891446
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In