deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

महिमा चौधरी : ‘परदेस’ से किया डेब्यू और बदलना पड़ा नाम, फिर हुआ मलाल

देशबन्धु by देशबन्धु
September 12, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। महिमा चौधरी एक जानी-मानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने 1997 में सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके अभिनय और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला।

READ ALSO

एशिया कप : मोहम्मद हारिस का अर्धशतक, पाकिस्तान ने ओमान को दिया 161 का लक्ष्य

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ माह में लाखों वाहनों पर चला जुर्माना

महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम कर चुकी थीं। अपने करियर में उन्होंने ‘दिल क्या करे’, ‘दाग: द फायर’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘लज्जा’, और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

ADVERTISEMENT

अपनी सादगी और शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली महिमा चौधरी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने 90 और 2000 के शुरुआती दौर में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।

ADVERTISEMENT

पहली फिल्म से डेब्यू करने के लिए महिमा चौधरी को अपना नाम बदलना पड़ा था। महिमा का असली नाम रितु चौधरी है। रितु चौधरी से उनको महिमा चौधरी क्यों बनाना पड़ा, यह एक दिलचस्प किस्सा है। हालांकि, पहले तो उन्हें नाम बदलने में कोई परहेज नहीं हुआ, लेकिन बाद में अभिनेत्री को इसका मलाल भी हुआ। इसे उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में जाहिर किया।

ADVERTISEMENT

दरअसल, फिल्म ‘परदेस’ के लिए सुभाष घई को नया चेहरा चाहिए था। सैकड़ों लड़कियों के ऑडिशन करने के बाद कोई पसंद नहीं आया। तब एक पार्टी में उनकी नजर रितु चौधरी पर पड़ी। पहली बार में उन्होंने फिल्म का ऑफर रितु को दे दिया।

जब उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया, तब सुभाष घई ने उनसे अपना नाम बदलने के लिए कहा। सुभाष घई का एक गहरा अंधविश्वास था कि जिन अभिनेत्रियों के नाम ‘एम’ अक्षर से शुरू होते हैं, उनके साथ निर्देशक की फिल्में हिट होती हैं। उनसे पहले वो माधुरी दीक्षित और मीनाक्षी शेषाद्रि जैसी अभिनेत्रियों के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके थे।

इस अंधविश्वास को मानते हुए, उन्होंने रितु को अपना नाम बदलकर ‘महिमा’ रखने का सुझाव दिया। अपनी पहली फिल्म में सफलता की उम्मीद में रितु ने इस बात को मान लिया। उनका यह फैसला उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। फिल्म ‘परदेस’ एक बड़ी हिट रही और महिमा रातों रात एक सुपरस्टार बन गईं।

हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने इस नाम परिवर्तन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अपने करियर के लिए अपना नाम बदलना उनके लिए एक मुश्किल फैसला था। वह कहती हैं कि कई सालों तक उन्हें ‘महिमा’ के नाम से जाना गया, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने असली नाम ‘रितु’ से ज्यादा जुड़ाव है।

–आईएएनएस

जेपी/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

एशिया कप : मोहम्मद हारिस का अर्धशतक, पाकिस्तान ने ओमान को दिया 161 का लक्ष्य

September 12, 2025
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ माह में लाखों वाहनों पर चला जुर्माना
ताज़ा समाचार

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ माह में लाखों वाहनों पर चला जुर्माना

September 12, 2025
ताज़ा समाचार

टेकऑफ के दौरान निकला स्पाइसजेट विमान का पहिया, मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग

September 12, 2025
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था फेल, ठाकरे बंघु महायुति सरकार को देंगे चुनौती : संजय राउत

September 12, 2025
रक्षा क्षमता में वृद्धि के लिए उद्योग–अनुसंधान व अकादमिक सहयोग अनिवार्य : रक्षा सचिव
ताज़ा समाचार

रक्षा क्षमता में वृद्धि के लिए उद्योग–अनुसंधान व अकादमिक सहयोग अनिवार्य : रक्षा सचिव

September 12, 2025
ताज़ा समाचार

दलीप ट्रॉफी फाइनल : रजत पाटीदार और यश राठौड़ के शतक से मजबूत स्थिति में मध्य क्षेत्र

September 12, 2025
Next Post

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की हुई अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099020
Total views : 5974726
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In