deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

मुंबई : खेतवाडी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजा गणपति पंडाल, देशभक्ति की अद्भुत झलक

देशबन्धु by देशबन्धु
August 27, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर है। शहर के खेतवाडी इलाके में इस बार गणपति बप्पा को एक अलग और बेहद अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया है। खेतवाडी में गणेश उत्सव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम को रखा गया है।

READ ALSO

उत्तर प्रदेश : गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन सगे भाई, सर्च ऑपरेशन जारी

सपा सांसद राजीव राय ने जम्मू भूस्खलन पर जताया दुख, पीड़ितों को राहत देने की मांग

इस थीम में बप्पा को देशभक्ति के प्रतीक रूप में सजाया गया है। उनकी विशाल मूर्ति में एक हाथ में ‘सिंदूर’ और दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र को रखा गया है, जबकि वे पूरे गौरव के साथ तिरंगा लहराते हुए खड़े हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यह स्वरूप उस साहसी कार्रवाई की याद दिलाता है जब पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। खेतवाडी मंडल ने इसी भावना को आधार बनाकर इस वर्ष की गणपति मूर्ति तैयार की है।

मंडल के आयोजकों का कहना है कि इस थीम के माध्यम से वे बप्पा को एक रक्षक और राष्ट्र-सेवक के रूप में दिखाना चाहते थे, जो न सिर्फ भक्तों के दुख हरते हैं, बल्कि देश की रक्षा के लिए भी तत्पर हैं। आयोजकों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमने गणेश प्रतिमा के साथ राफेल विमान को रखा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उन्होंने कहा कि आज का हिंदुस्तान बिल्कुल अलग है और अलग तरीके से सोचता है। हमारा डिफेंस सेक्टर बहुत मजबूत हो चुका है।

ADVERTISEMENT

इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर की शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए और ढोल-ताशों की गूंज में बप्पा का स्वागत किया गया।

मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। गणेशोत्सव के दौरान प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं और भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही है।

–आईएएनएस

डीसीएच/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश : गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन सगे भाई, सर्च ऑपरेशन जारी

August 28, 2025
ताज़ा समाचार

सपा सांसद राजीव राय ने जम्मू भूस्खलन पर जताया दुख, पीड़ितों को राहत देने की मांग

August 28, 2025
ताज़ा समाचार

भारत का डीएनए एक, मान्यताएं हो सकती हैं अलग-अलग : आचार्य सुनील सागर

August 28, 2025
ताज़ा समाचार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,328 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, गृह मंत्री शाह ने जताया आभार

August 28, 2025
ताज़ा समाचार

आरएसएस शताब्दी समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी, मोहन भागवत के संबोधन से मिली नई दिशा

August 28, 2025
ताज़ा समाचार

सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन ने दुनिया भर में भगवान गणेश की 50 अनूठी मूर्तियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

August 28, 2025
Next Post

उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग : कप्तान रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी, 27 गेंदों में बनाए ताबड़तोड़ 57 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

095521
Total views : 5955257
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In