deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

मुंबई पुलिस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

देशबन्धु by देशबन्धु
May 11, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई जारी है। महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद ऐसे ही एक मामले में 20 वर्षीय युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

READ ALSO

अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 275 हुई

ISRO: अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला, फाल्कन 9 रॉकेट से 19 जून को लॉन्चिंग

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित टिप्पणी की थी।

ADVERTISEMENT

आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें भारत के खिलाफ टिप्पणी की गई थी।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिल जहरुद्दीन खान है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना करने पर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT

मुंबई पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना करने पर मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालवणी पुलिस ने महिला सलमा रफीक खान (उम्र 40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे नोटिस भी भेजा है।

बता दें कि महिला सलमा रफीक खान मुंबई के मलाड इलाके में स्थित मालवणी में ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित विवादित पोस्ट शेयर की थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित पोस्ट शेयर करते हुए महिला ने लिखा था कि जब सरकारें बिना सोचे-समझे फैसले लेती हैं, तो दोनों तरफ के निर्दोष लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। इस पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में एक अश्लील शब्द का भी जिक्र किया गया था।

इस विवादित पोस्ट की जानकारी मिलने पर मालवणी पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की। मालवणी पुलिस ने महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 और आईटी एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

अहमदाबाद विमान हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर 275
ताज़ा समाचार

अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 275 हुई

June 14, 2025
ISRO, अंतरिक्ष यात्रा शुभांशु शुक्ला
ताज़ा समाचार

ISRO: अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला, फाल्कन 9 रॉकेट से 19 जून को लॉन्चिंग

June 14, 2025
पुणे में बारिश और कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क, किए जा रहे ठोस उपाय: अजित पवार
राष्ट्रीय

पुणे में बारिश और कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क, किए जा रहे ठोस उपाय: अजित पवार

June 14, 2025
देश मौसम, तूफान और भयंकर बारिश, IMD रेड अलर्ट
ताज़ा समाचार

देश में मौसम का कहर: धूल भरे तूफान और भयंकर बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट जारी

June 14, 2025
दिल्ली: डीपीएस द्वारका के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, सरकार से स्कूल को टेकओवर करने की मांग
राष्ट्रीय

दिल्ली: डीपीएस द्वारका के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, सरकार से स्कूल को टेकओवर करने की मांग

June 14, 2025
विवेक तन्खा का आरोप, ‘ईडी की रेड कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है’
राष्ट्रीय

विवेक तन्खा का आरोप, ‘ईडी की रेड कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है’

June 14, 2025
Next Post

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, रक्षा मंत्री और एनएसए समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084366
Total views : 5892510
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In