deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट श्वे का 74 वर्ष की उम्र में निधन

देशबन्धु by देशबन्धु
August 7, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नेपिडॉ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट श्वे का गुरुवार को राजधानी नेपिडॉ में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह जानकारी नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी काउंसिल (एनडीएससी) ने दी।

READ ALSO

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद पर मानवाधिकार आयोग ने जताई कड़ी आपत्ति

आवामी लीग ने मनाया ‘काला दिवस’, कहा- यूनुस सरकार ने किया संविधान का उल्लंघन

ADVERTISEMENT

यू म्यिंट श्वे लंबे समय से पार्किंसन रोग और अन्य संबंधित तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। जुलाई 2024 से वे नेपिडॉ स्थित डिफेंस सर्विसेज जनरल अस्पताल में गहन चिकित्सा में भर्ती थे।

ADVERTISEMENT

बीमारी के चलते वह पिछले वर्ष से चिकित्सकीय अवकाश पर थे और कार्यभार सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग को सौंप दिया गया था। एनडीएससी ने उनके सम्मान में राज्य स्तरीय अंतिम संस्कार आयोजित करने की घोषणा की है।

यू म्यिंट श्वे का जन्म 1951 में मंडाले क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने 1971 में डिफेंस सर्विसेज अकादमी में प्रवेश लिया और म्यांमार की सेना “तातमदाव” में विभिन्न पदों पर कार्य किया। 2010 में वे लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए।

इसके बाद उन्होंने 2011 से 2016 तक यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। मार्च 2016 में उन्हें म्यांमार का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

1 फरवरी 2021 को, तत्कालीन राष्ट्रपति यू विन म्यिंट को सैन्य तख्तापलट में हिरासत में लिए जाने के बाद यू म्यिंट श्वे कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। उसी दिन उन्होंने एक वर्षीय आपातकाल की घोषणा की और देश की सत्ता सेना प्रमुख को सौंप दी थी।

बाद में, कमांडर-इन-चीफ के कार्यालय ने राज्य प्रशासन परिषद का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता मिन आंग हलाइंग ने की। एनडीएससी ने आपातकाल की अवधि को कई बार छह-छह महीने के लिए बढ़ाया, जो हाल ही में 31 जुलाई को समाप्त हुई है।

हाल ही में, राज्य प्रशासन परिषद के प्रवक्ता जॉ मिन टुन ने घोषणा की थी कि अब देश में आम चुनाव कराने के लिए आपातकाल समाप्त किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार एक अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है। म्यांमार आर्थिक पतन, बढ़ते संघर्ष, जटिल जलवायु संकट और गहराती गरीबी का सामना कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने पिछले महीने कहा कि म्यांमार एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां युद्ध, दमन और पीड़ा का बोलबाला है। तख्तापलट के बाद से अब तक करीब 6,800 नागरिक मारे जा चुके हैं और 22,000 से अधिक को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है। वहीं, 2.2 करोड़ लोग मानवीय सहायता के मोहताज हैं और 35 लाख से अधिक लोग संघर्ष के चलते विस्थापित हो चुके हैं।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीएससी/

देशबन्धु

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद पर मानवाधिकार आयोग ने जताई कड़ी आपत्ति

August 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय

आवामी लीग ने मनाया ‘काला दिवस’, कहा- यूनुस सरकार ने किया संविधान का उल्लंघन

August 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय

चीन के ग्वांगझोऊ में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, चार का इलाज जारी

August 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान में खराब कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन, पाक सेना मुख्यालय तक मार्च की चेतावनी

August 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय

वर्ष 2025 विश्व रोबोट सम्मेलन उद्घाटित

August 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका को भारत जैसे रणनीतिक साझेदार खोने का खतरा: पूर्व वाणिज्य विभाग अधिकारी (आईएएनएस साक्षात्कार)

August 8, 2025
Next Post

जापान : होकुरिकु में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम एजेंसी की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091568
Total views : 5937354
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In