deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

यश जौहर: बॉलीवुड को अलग पहचान दिलाने वाले महान फिल्म निर्माता

देशबन्धु by देशबन्धु
September 5, 2025
in मनोरंजन
0
यश जौहर: बॉलीवुड को अलग पहचान दिलाने वाले महान फिल्म निर्माता
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। यश जौहर हिंदी सिनेमा के उन निर्माताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी गहरी समझ, उम्दा निर्माण मूल्यों और शानदार पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर थे। बतौर फिल्म फोटोग्राफर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों की दुनिया में उनका मन ऐसा बसा कि वे यहीं के होकर रह गए। यश जौहर ने अभिनेत्री मधुबाला की भी तस्वीरें क्लिक की थीं, जो किसी को भी जल्दी अपनी फोटो खींचने नहीं देती थीं।

READ ALSO

विक्रांत मैसी ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को दी जन्मदिन और शिक्षक दिवस की बधाई

अनुपम खेर ने की गौतम अदाणी से मुलाकात, संघर्षों और सफलता के दिन किए याद

फोटोग्राफी छोड़ वो यश जौहर ने कई फिल्मों के प्रोडक्शन का काम संभाला। देवानंद साहब के नवकेतन सिनेमा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यश ने कई फिल्मों के प्रोडक्शन का काम संभाला था। बाद में अपने इसी अनुभव की बदौलत धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की। इसके तले उन्होंने ‘दोस्ताना’, ‘अग्निपथ’, ‘गुमराह’, ‘कुछ कुछ होता है’, और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

ADVERTISEMENT

उनकी फिल्मों में रिश्तों की गर्माहट, भव्यता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आज भी यश जौहर को एक दूरदर्शी निर्माता और हिंदी सिनेमा के स्तंभ के रूप में याद किया जाता है।

करण जौहर के पिता, यश जौहर ने अपनी पूरी जिंदगी सिनेमा को समर्पित कर दी। उनका मानना था कि फिल्में केवल कहानियां नहीं, बल्कि एक सपने का साकार होना हैं। यही वजह है कि जब उनकी फिल्में असफल होती थीं, तो वह न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी टूट जाते थे।

1990 में जब उनकी फिल्म ‘अग्निपथ’ रिलीज हुई और ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई, तो वो बुरी तरह से टूट गए थे। इसका किस्सा उनके बेटे करण जौहर ने अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में साझा किया था।

इसमें करण जौहर ने बताया, जब ‘अग्निपथ’ बन रही थी, तो यश जौहर और पूरी टीम को यकीन था कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म साबित होगी। शानदार कलाकारों, दमदार कहानी और बेहतरीन निर्देशन के साथ, उन्हें लगा कि उन्होंने एक मास्टरपीस बनाई है। फिल्म के प्रीमियर के बाद सबने इसकी तारीफ की, लेकिन जब यह रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

इस असफलता ने यश जौहर का दिल तोड़ दिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनकी इतनी मेहनत और दूरदर्शिता के बावजूद यह फिल्म क्यों नहीं चली। ‘डुप्लिकेट’ और बाद में ‘अग्निपथ’ की असफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में एक “असफल निर्माता” की छवि दे दी। इस बात का दर्द उन्हें जीवन भर रहा। इसका दर्द उनके बेटे करण जौहर ने भी महसूस किया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसलिए 2012 में अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने और उन्हें वह सम्मान वापस दिलाने के लिए अग्निपथ का रीमेक बनाकर रिलीज किया था। ऋतिक रोशन-स्टारर ‘अग्निपथ’ सुपरहिट हुई, तो करण जौहर ने महसूस किया कि उन्होंने अपने पिता को वह सम्मान वापस दिला दिया है।

करण ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, “मेरे लिए यह फिल्म बनाना मेरे पापा के लिए न्याय करना था। 1990 में जो फिल्म फ्लॉप हुई थी, मैं उसे सफल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता था।”

–आईएएनएस

जेपी/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

विक्रांत मैसी ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को दी जन्मदिन और शिक्षक दिवस की बधाई
मनोरंजन

विक्रांत मैसी ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को दी जन्मदिन और शिक्षक दिवस की बधाई

September 5, 2025
अनुपम खेर ने की गौतम अदाणी से मुलाकात, संघर्षों और सफलता के दिन किए याद
मनोरंजन

अनुपम खेर ने की गौतम अदाणी से मुलाकात, संघर्षों और सफलता के दिन किए याद

September 5, 2025
रीम शेख ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, अदाओं से चुराया फैंस का दिल
मनोरंजन

रीम शेख ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, अदाओं से चुराया फैंस का दिल

September 5, 2025
‘राइज एंड फॉल’ में अर्जुन बिजलानी और अहाना की दमदार टक्कर, नया वीडियो आया सामने
मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल’ में अर्जुन बिजलानी और अहाना की दमदार टक्कर, नया वीडियो आया सामने

September 5, 2025
पॉडकास्ट में अभिनेत्री पत्रलेखा ने बताया अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी का अनुभव
मनोरंजन

पॉडकास्ट में अभिनेत्री पत्रलेखा ने बताया अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी का अनुभव

September 5, 2025
‘बागी 4’ : टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज की सबसे दमदार फिल्मों में से एक
मनोरंजन

‘बागी 4’ : टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज की सबसे दमदार फिल्मों में से एक

September 5, 2025
Next Post
पावरलिफ्टिंग चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने यमुना बाढ़ पीड़ितों की मदद की

पावरलिफ्टिंग चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने यमुना बाढ़ पीड़ितों की मदद की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096671
Total views : 5963360
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In