ADVERTISEMENT
शहडोल, देशबन्धु पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु डी एस पी यातायात को निर्देशित किया है। जिसके तारतम्य में डी एस पी यातायात मुकेश दीक्षित के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शुक्रवार को शहर के गांधी चौक एवं सब्जी मंडी गंज रोड में बेतरतीब एवं नो पार्किंग में यातायात बाधित करने वाले खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने कुल 20 वाहनो पर एमव्ही एक्ट/सीएमवीआर के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर इन वाहन चालकों से 10 हजार रूपये समंस शुल्क वसूल किया है।
डी एस पी यातायात मुकेश दीक्षित ने बताया कि शहडोल मुख्यालय में यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु शहर में भारी वाहनों के प्रवेश प्वाइंटो पर नो इन्ट्री (प्रवेश निषेध) प्रातः 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहती है। डीएसपी श्री दीक्षित ने वाहन चालकों से अपील की है कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात नियमो का पालन करें।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT