deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

यूपी : बुलंदशहर सड़क हादसे में अब तक 9 की मौत, दो की हालत गंभीर (लीड-1)

देशबन्धु by देशबन्धु
August 25, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बुलंदशहर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

READ ALSO

झारखंड विधानसभा में गोड्डा एनकाउंटर पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी तकरार, सीबीआई जांच की मांग

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘अजेय’ की रिलीज को दी हरी झंडी, मेकर्स जल्द बताएंगे तारीख

बुलंदशहर की जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने हादसे को लेकर पत्रकारों को बताया, “रविवार-सोमवार देर रात 2 बजे एक ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि जनपद कासगंज से करीब 60 लोग एक धार्मिक कार्य से राजस्थान जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 घायलों को एएमयू में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया, “दो लोग आईसीयू में हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कई घायलों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।”

सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हर मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। हादसे में जितने भी घायल हुए हैं, उनका मेडिकल उपचार प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।”

इससे पहले बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच 34 पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर में करीब 60 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पलट गया और काफी संख्या में लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

उन्होंने बताया कि मौके से ट्रैक्टर हटा लिया गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह पुलिस कस्टडी में है। सभी कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिकता घायलों का इलाज है। उसके लिए व्यवस्था की गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। इस हादसे में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ सभी घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

–आईएएनएस

एससीएच/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

झारखंड विधानसभा में गोड्डा एनकाउंटर पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी तकरार, सीबीआई जांच की मांग

August 25, 2025
ताज़ा समाचार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘अजेय’ की रिलीज को दी हरी झंडी, मेकर्स जल्द बताएंगे तारीख

August 25, 2025
ताज़ा समाचार

चीन में तबाही के बाद लाओस पर मंडराया ‘काजिकी’ का खतरा, एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

August 25, 2025
ताज़ा समाचार

मनोज जरांगे का ऐलान, मराठा समाज बंधुओं के साथ मुंबई में करेंगे आरक्षण की मांग

August 25, 2025
ताज़ा समाचार

निक्की हत्याकांड मामला : अब तक 4 लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

August 25, 2025
ताज़ा समाचार

जम्मू-कश्मीर : रामकोट में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी, जल्द शुरू होगी पढ़ाई

August 25, 2025
Next Post
शलभासन से बनाएं शरीर मजबूत और मन शांत, आयुष मंत्रालय ने बताया तरीका और फायदे

शलभासन से बनाएं शरीर मजबूत और मन शांत, आयुष मंत्रालय ने बताया तरीका और फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

095261
Total views : 5953423
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In