deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

रांची सहित कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी, पुलिस रिमांड में उगले कई राज

देशबन्धु by देशबन्धु
June 23, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

रांची, 23 जून (आईएएनएस)। रांची सहित झारखंड के कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी ने रांची पुलिस के समक्ष धंधे के कई ‘राज’ उगले हैं। रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लेकर अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की।

READ ALSO

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले मनोज तिवारी, भारतीय टीम की होगी जीत

इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। बिहार के सासाराम की रहने वाली इस भाभी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने पिछले छह महीनों में उसके ठिकानों पर कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर दफा बचकर निकलती रही।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने पिछले हफ्ते रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में छह केस दर्ज हैं।

रांची पुलिस ने जनवरी से लेकर अब तक ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने पुलिस को बताया था कि इसकी सप्लाई उन्हें सासाराम से होती है और भाभी जी के नाम से जानी जाने वाली महिला इसकी सरगना है। सबसे पहले इस महिला का नाम जनवरी में सामने आया था, जब रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था।

ADVERTISEMENT

पिछले महीने पुलिस ने रांची के नूर नगर से एक युवती सेजल खान और उसके प्रेमी सूरज कुमार को 110 ब्राउन शुगर पैकेट्स और साढ़े चार लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने भी बताया था कि उसे भाभी जी के जरिए ड्रग्स की सप्लाई होती है।

रूबी सासाराम के मोची टोला की रहने वाली है। उसके चार बच्चे हैं। उसने बताया है कि ब्राउन शुगर वह खुद तैयार करती है। इस कारोबार में उसके पति, देवर और घर के अन्य लोग भी संलिप्त हैं। पुलिस ने जब भी उसके ठिकाने पर दबिश डाली, वह हाथ नहीं आई।

उसने स्वीकार किया है कि उसे पुलिस की छापेमारी की भनक पहले ही लग जाती थी और वह सुरक्षित ठिकाने पर चली जाती थी। रूबी उर्फ भाभी ने ब्राउन शुगर के लिए कच्चा माल से लेकर इसके रेट तक की जानकारी पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की रणनीति में जुटी है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा
राष्ट्रीय

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा

September 13, 2025
राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले मनोज तिवारी, भारतीय टीम की होगी जीत

September 13, 2025
भारत की तुलना नेपाल से करना हास्यास्पद: डॉ. राजेश्वर सिंह
राष्ट्रीय

भारत की तुलना नेपाल से करना हास्यास्पद: डॉ. राजेश्वर सिंह

September 13, 2025
दिल्ली: प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक का पदभार ग्रहण किया
राष्ट्रीय

दिल्ली: प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक का पदभार ग्रहण किया

September 13, 2025
रामभद्राचार्य का ‘मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान निंदनीय, हिंदुस्तान फूलों का गुलदस्ता : चौधरी इफ्राहीम हुसैन
राष्ट्रीय

रामभद्राचार्य का ‘मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान निंदनीय, हिंदुस्तान फूलों का गुलदस्ता : चौधरी इफ्राहीम हुसैन

September 13, 2025
ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा

September 13, 2025
Next Post
वरुण धवन ने जवानों संग किया ‘नकल पुश-अप’ चैलेंज, वायरल हुआ वीडियो!

वरुण धवन ने जवानों संग किया 'नकल पुश-अप' चैलेंज, वायरल हुआ वीडियो!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099771
Total views : 5977026
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In