deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

देशबन्धु by देशबन्धु
October 3, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

रांची, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव निवासी आदित्य साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं।

READ ALSO

नम्बर प्लेट व दस्तावेज,विहीन अवैध, बालू परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

नरसिंहपुर : 1 किलो 82 ग्राम गांजे के साथ आरोपी पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति इस पद पर पूर्व से कार्यरत रहे रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को पिछले साल अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें पार्टी कोई और बड़ा दायित्व दे सकती है।

ADVERTISEMENT

पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से पार्टी से जुड़े आदित्य साहू पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों का दायित्व निभा चुके हैं। 61 वर्षीय साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे। जुलाई 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए चुना गया था। सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENT

वह वैश्य समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ रही है। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है और इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर भी तरह-तरह के कयास चल रहे हैं। इस पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम की भी चर्चा लंबे समय से चल रही है। रघुवर दास भी वैश्य समुदाय से आते हैं। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व आदिवासी या ओबीसी समुदाय के किसी नेता को दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसएनसी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

नम्बर प्लेट व दस्तावेज,विहीन अवैध, बालू परिवहन पर बड़ी कार्यवाही
ताज़ा समाचार

नम्बर प्लेट व दस्तावेज,विहीन अवैध, बालू परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

October 3, 2025
नरसिंहपुर : 1 किलो 82 ग्राम गांजे के साथ आरोपी पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज
जबलपुर

नरसिंहपुर : 1 किलो 82 ग्राम गांजे के साथ आरोपी पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज

October 3, 2025
दशहरा पर्व पर मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र-पूजन
ताज़ा समाचार

दशहरा पर्व पर मंत्रोच्चारों के साथ पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र-पूजन

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

‘भाई-बाप के रहते बहनों-बेटियों को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा’, ‘लव जिहाद’ पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

भारत-रूस के बीच 3 अक्टूबर 2000 को हुई थी ऐतिहासिक साझेदारी, रूसी राजदूत ने दी बधाई

October 3, 2025
ताज़ा समाचार

विदेश में राहुल गांधी हमेशा भारत की छवि बिगाड़ते हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं: सुधांशु त्रिवेदी

October 3, 2025
Next Post

कांगो में इबोला से निपटने के प्रयासों में आड़े आ रही धन की कमी, डब्ल्यूएचओ ने की ये अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

117054
Total views : 6033331
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In