deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

रामदाना: अनाज नहीं, सेहत का खजाना! जो पहुंच चुका है स्पेस तक

देशबन्धु by देशबन्धु
September 22, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। रामदाना, जिसे चौलाई या राजगिरा भी कहते हैं, कभी उपवास का प्रमुख आहार और पौष्टिक अनाज था। 3 अक्टूबर 1985 को स्पेस शटल अटलांटिस में इसे भेजकर अंतरिक्ष में अंकुरित किया गया और इससे कुकीज भी बनाई गईं। दुर्भाग्य से, अंतरिक्ष तक पहुंच चुका यह अनाज आज धरती पर लगभग भुला दिया गया है।

READ ALSO

उत्तर प्रदेश: जीएसटी स्लैब में सुधार के बाद खिले लोगों के चेहरे, बोले- सरकार ने अच्छा कदम उठाया

त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रांची रेल मंडल से 14 स्पेशल ट्रेनें

पहाड़ों में इसे मंडुवे यानी कोदों की फसल के साथ मिलाकर बोया जाता था। खेतों में लाल, सिंदूरी और भूरे रंग के मोटे-चपटे गुच्छे जैसे पौधे जब पकते तो उनके बीज रामदाना कहलाते थे। छोटे पौधों का इस्तेमाल चौलाई की हरी सब्जी बनाने में होता था। रामदाने के बीजों से खीर, दलिया और स्वादिष्ट रोटियां बनाई जाती थीं। लेकिन अब यह फसल पहाड़ों और मैदानों दोनों जगह कम दिखाई देती है।

ADVERTISEMENT

रामदाने का इतिहास बेहद रोचक है। इसका मूल जन्मस्थान पेरू माना जाता है और हजारों वर्ष पहले यह फसल दक्षिणी अमेरिका की एज़टेक और मय सभ्यताओं में मुख्य भोजन के रूप में प्रयोग होती थी। वहां इसे पवित्र फसल माना जाता था और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व था। लेकिन सोलहवीं शताब्दी में जब स्पेनिश सेनापति हरनांडो कार्टेज ने वहां आक्रमण किया तो उसने चौलाई की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। खेतों को जला दिया गया और आदेश जारी हुआ कि जो भी चौलाई उगाएगा उसे मृत्युदंड दिया जाएगा। नतीजा यह हुआ कि वहां चौलाई की खेती लगभग समाप्त हो गई। हालांकि दुनिया के अन्य देशों में इसकी खेती जारी रही और आज भी दुनिया भर में चौलाई की 60 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

भारत में चौलाई की विभिन्न प्रजातियां अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं। ‘अमेरेंथस गैंगेटिकस’ लाल पत्तियों वाली चौलाई है, जिसे लाल साग कहा जाता है। ‘अमेरेंथस पेनिकुलेटस’ हरी चौलाई कहलाती है, जबकि ‘अमेरेंथस काडेटस’ से रामदाने के बीज प्राप्त होते हैं। खास बात यह है कि एक पौधे से लगभग एक किलो तक बीज मिल जाते हैं और यह फसल कम वर्षा वाले सूखे इलाकों में भी आसानी से उगाई जा सकती है।

रामदाना पोषण का खजाना है। इसमें 12 से 15 प्रतिशत प्रोटीन, 6 से 7 प्रतिशत वसा, साथ ही पर्याप्त मात्रा में फीनाल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पूरी तरह ग्लूटेन फ्री होता है और इसलिए सीलिएक रोग या ग्लूटेन से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए यह एक उत्तम विकल्प है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कैल्शियम की प्रचुरता इसे हड्डियों को मजबूत बनाने वाला भोजन बनाती है। इसके अलावा, यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है। वैज्ञानिक अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि राजगिरा का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को घटाने में मदद करता है।

रामदाने का सेवन कैंसर से बचाव में भी लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें लाइसिन नामक अमीनो एसिड की भी भरपूर मात्रा होती है, जो प्रोटीन संश्लेषण में सहायक है। साथ ही, इसमें पाया जाने वाला जिंक और विटामिन-ए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों की दृष्टि सुधारने में मददगार है। फाइबर की अधिकता इसे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाला आहार बनाती है। फाइबर देर तक पेट भरा रखता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी है क्योंकि यह कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

ADVERTISEMENT

खेती की दृष्टि से रामदाना खरीफ और रबी दोनों मौसमों में उगाया जा सकता है। यह फसल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, गुजरात, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में उगाई जाती है। इसकी अच्छी पैदावार के लिए गर्म और नम जलवायु उपयुक्त है। इसकी कुछ उन्नत किस्मों में जीए-1, जीए-2 और अन्नपूर्णा प्रमुख हैं। जीए-1 किस्म लगभग 110 दिनों में तैयार होती है और 20 से 23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देती है। जीए-2 लाल बाली वाली किस्म है जो करीब 100 दिनों में पक जाती है और 23 से 25 क्विंटल तक उपज देती है। अन्नपूर्णा किस्म 105 दिनों में तैयार होती है और 20 से 22 क्विंटल उपज देती है।

ADVERTISEMENT

खेती के लिए खेत की एक गहरी जुताई और 2-3 हल्की जुताई जरूरी है। बीज की मात्रा एक किलो प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होती है। बुवाई छिटकवां विधि या लाइन विधि से की जाती है। पौधों की दूरी 15 सेंटीमीटर और कतारों की दूरी 45 सेंटीमीटर रखी जाती है। खेत में 60 किलो नत्रजन, 40 किलो फास्फोरस और 20 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर देना चाहिए। निराई-गुड़ाई दो बार आवश्यक है। फसल पकने पर बाली पीली पड़ने लगती है, तब कटाई कर ली जाती है। औसतन 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त होती है।

रामदाने की खेती में लागत अपेक्षाकृत कम आती है। एक एकड़ खेती में लगभग 8 से 10 हजार रुपये खर्च होते हैं और उपज 15 से 18 क्विंटल तक हो सकती है। मंडी में रामदाना 3500 से लेकर 7200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकता है। इस तरह एक एकड़ से 50 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा संभव है। हालांकि, फसल पर कीट और बीमारियों का आक्रमण भी होता है। ‘बिहार हेयरी कैटरपिलर’ इसकी पत्तियों और तनों को नुकसान पहुंचाती है, जबकि ब्लास्ट और सड़न जैसी बीमारियां भी प्रभावित करती हैं। इनके नियंत्रण के लिए कीटनाशक और फफूंदनाशक का छिड़काव करना पड़ता है।

–आईएएनएस

पीआईएम/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश: जीएसटी स्लैब में सुधार के बाद खिले लोगों के चेहरे, बोले- सरकार ने अच्छा कदम उठाया

September 22, 2025
ताज़ा समाचार

त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रांची रेल मंडल से 14 स्पेशल ट्रेनें

September 22, 2025
ताज़ा समाचार

न टीका लगवाऊंगा और न कलावा बांधूंगा, निकालना है तो निकाल दो: अबू आजमी

September 22, 2025
ताज़ा समाचार

इन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए अश्वगंधा का सेवन, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

September 22, 2025
ताज़ा समाचार

‘रूस का हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश, उकसावे की कार्रवाई’, यूएनएससी में बोला एस्टोनिया

September 22, 2025
ताज़ा समाचार

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

September 22, 2025
Next Post

जीएसटी बचत उत्सव: पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्री की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी अपनाने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

112138
Total views : 6004627
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In