रीवा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में घर के भीतर फ्रीजर में एक महिला का शव बरामद किया गया है। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह मामला रीवा जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्री मिश्रा का 30 जून को निधन हो गया था। परिवार इसकी वजह बीमारी बता रहा है।
भरत का बेटा मुंबई में रहता है और उसने मां के अंतिम संस्कार को यह कहते हुए रोका कि जब तक वह मुंबई से रीवा नहीं पहुंचता है, तब तक अंतिम संस्कार न किया जाए। इसके चलते भरत ने पत्नी का शव फ्रीजर में रख दिया।
सुमित्री के मायके वालों का कहना है कि भरत शराब का आदी है और वह कई साल से बहन को परेशान कर रहा था। उसने ही बहन की हत्या कर फ्रीजर में शव को रखा है, उस पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।
वहीं गांव के लोगों के मुताबिक महिला की मौत बीमारी के चलते हुए हैं, बेटे को अपनी मां की बीमारियां पूरी जानकारी है।
भरत ने फ्रीजर बाहर से मंगवाया था। महिला का संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
–आईएएनएस
एसएनपी/एसकेपी